Kumaon Weather News Update : सोमवार से फिर शुरू हो सकता है हल्की बारिश का दौर

Kumaon Weather News Update दो दिनों से मौसम शुष्क पड़ा हुआ है। सोमवार से मानसून की गतिविधि फिर से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बुधवार के दौरान कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:16 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : सोमवार से फिर शुरू हो सकता है हल्की बारिश का दौर
Kumaon Weather News Update : सोमवार से फिर शुरू हो सकता है हल्की बारिश का दौर

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दो दिनों से मौसम शुष्क पड़ा हुआ है। सोमवार से मानसून की गतिविधि फिर से शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से बुधवार के दौरान कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कहीं कहीं पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। राजय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन सामान्य या फिर सामान्य से अधिक बारिश मिलने की संभावना है। रविवार को कुमाऊं में कुछ जगह पर आंशिक बादल छा सकते हैं। एक-दो जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना रहेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी     31.2              23.1

रुद्रपुर          33.7              24.1

नैनीताल      24.2             16.3

चम्पावत     25.2             16.6

पिथौरागढ़    29.2             17.9

बागेश्वर       34.7             22.1

जागेश्वर      24.6             15.8

फिर तापमान में आई तेजी

मौसम में बदलाव के साथ तापमान फिर बढऩे लगा है। हल्द्वानी के तापमान में एक डिग्री तो रुद्रपुर के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया। जागेश्वर के तापमान में दो डिग्री की तेजी आई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि पछुआ हवाएं चलने से तापमान में तेजी आई है। सोमवार से मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में कमी आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी