Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की बारिश

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में मौसम मिलाजुला बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का हल्का प्रभाव कुमाऊं पर भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:43 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 07:43 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की बारिश
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में कुछ जगहों पर हो सकती है हल्की बारिश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :कुमाऊं में मौसम मिलाजुला बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का हल्का प्रभाव कुमाऊं पर भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन बहुत तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि छिटपुट बारिश बनी रहेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम       न्यूनतम

हल्द्वानी      32.2              24.7

नैनीताल       24.7             16.2

रुद्रपुर          35.4              26.1

अल्मोड़ा       32.2             19.0

चम्पावत       26.7            18.2

लोहाघाट       25.7            15.6

पिथौरागढ़     32.0            17.0

जागेश्वर       23.7            16.7

कौसानी        27.2            18.2

बागेश्वर       36.2            23.0

आपदा काल के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्थाएं

आपदा काल में पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में जारी हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्थाओं को लेकर उच्च हिमालयी व्यास घाटी के ग्रामीणों ने रोष जताया है। जनता का कहना है कि हेलीकाप्टर सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों को गंतव्य पर नहीं दूसरे स्थानों पर उतारा जा रहा है। रोगियों के लिए निशुल्क सेवा केवल नाम की रह गई है। मरीजों के लिए समय पर हेलीकॉप्टर सेवा नहीं मिल पा रही है।

सेवा संचाल‍ित करने वालों का व्‍यवहार ठीक नहीं

व्यास वालों का कहना है कि है कि हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन करने वालों का जनता के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। बूंदी वाले को गब्र्याग,गब्र्याग वाले को गुंजी उतारा जाता है। रविवार को गब्र्याग जाने वाले यात्रियों को गब्र्याग के स्थान पर गुंजी उतार दिया। सवारियों को गुंजी से गब्र्याग तक पांच हजार रुपए में वाहन बुक कराकर गब्र्याग आना पड़ा।

chat bot
आपका साथी