Kumaon Weather Update : प्री-मानसून फुहारों ने कुमाऊं को भिगोया, जानिए इस सप्ताह का कैसा रहेगा मौसम का हाल

Kumaon Weather Update मौसम की मेहरबानी जारी है। विशेष रूप से बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाने का काम किया है। प्री-मानसून बारिश से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राहत अगले कुछ दिन जारी रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:55 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:55 AM (IST)
Kumaon Weather Update : प्री-मानसून फुहारों ने कुमाऊं को भिगोया, जानिए इस सप्ताह का कैसा रहेगा मौसम का हाल
Kumaon Weather Update : प्री-मानसून फुहारों ने कुमाऊं को भिगोया, इस सप्ताह भी गर्मी से रहेगी राहत

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : मौसम की मेहरबानी जारी है। विशेष रूप से बारिश ने गर्मी से राहत पहुंचाने का काम किया है। प्री-मानसून बारिश से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राहत अगले कुछ दिन जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को पर्वतीय हिस्सों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा, जो सामान्य के मुकाबले तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम है। गुरुवार को न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री रहा।

बागेश्वर, अल्मोड़ा, यूएसनगर में सर्वाधिक बारिश

इस बार जून की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। पहले तीन दिनों में अल्मोड़ा में 10.3 मिमी, बागेश्वर में 23.2 मिमी, चम्पावत में 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। नैनीताल जिले में 10.7 मिमी, पिथौरागढ़ में 11.3 मिमी, ऊधमसिंह नगर जिले में 28.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यूएसनगर व बागेश्वर में सामान्य से सात गुना अधिक तो अल्मोड़ा में दो गुना से अधिक बारिश हुई है। वहीं बारिश के बाद कुमाऊं के मैदानी इलाकों में धूप निकलने के कारण गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन             अधिकतम             न्यूनतम

हल्द्वानी            34.8                    21.6

नैनीताल           24.0                    13.0

मुक्तेश्वर           25.4                    11.6

अल्मोड़ा          31.0                    13.6

चम्पावत          25.0                    11.1

पिथौरागढ़       29.0                     16.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी