Kumaon Weather Update : कुमाऊं के इस जिले में आज गरज के साथ बूंदाबादी की संभावना

Kumaon Weather Update कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में रविवार से मौसम में हल्के बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर अपराह्न या सायंकाल के समय कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 07:37 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं के इस जिले में आज गरज के साथ बूंदाबादी की संभावना
Kumaon Weather Update : प‍िथौरागढ़ जिले में आज बदल सकता है मौसम, विभाग ने जारी किया ये पूर्वानुमान

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में रविवार से मौसम में हल्के बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर अपराह्न या सायंकाल के समय कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात हो सकता है। इससे पर्वतीय जिलों में जहां मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है। मंडल के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। बारिश नहीं होने से इस बार मौसम ने किसानों को चिंतित किया है।

मैदानी इलाकों में तापमान में आएगी तेजी
पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद धीरे-धीरे फिर से तापमान में तेजी आने लगी है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की तेजी आई है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अप्रैल पहले सप्ताह में तराई-भाबर का तापमान 35.0 डिग्री पहुंच सकता है। ऐसे में दिन अधिक गर्म हो जाएंगे। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम
हल्द्वानी      32.2     11.4
नैनीताल     23.0      10.0
मुक्तेश्वर     23.0      9.0
अल्मोड़ा     26.0      9.0
चम्पावत     24.0      6.0
पिथौरागढ़   26.2       9.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी