Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार, तापमान में आई कमी

Kumaon Weather News Update रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नैनीताल में 24 डिग्री तापमान के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 07:54 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार, तापमान में आई कमी
Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार, तापमान में आई कमी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नैनीताल में 24 डिग्री तापमान के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। छह अक्टूबर से मौसम शुष्क होने लगेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव आने लगेगा। मौसम विभाग ने छह अक्टूबर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थिति अनुकूल होने की संभावना जताई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी     29.7               22.2

रुद्रपुर          32.5               23.2

नैनीताल      24.2               15.3

चम्पावत     25.7               16.2

बागेश्वर      33.7                20.1

अल्मोड़ा      29.6               18.2

पिथौरागढ़    27.8              18.0

तीन दिन में 12 मिमी से अधिक बारिश

मानसून सीजन 30 सितंबर को बीत गया है। हालांकि दक्षिण मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। पोस्ट मानसून के शुरुआती तीन दिनों में कुमाऊं मेें अच्छी बारिश देखने को मिली है। 48.7 मिमी बारिश बागेश्वर जिले में रिकार्ड हुई है। नैनीताल व पिथौरागढ़ जिले में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। पिथौरागढ़ में 23.6 मिमी व नैनीताल में 12 मिमी बारिश हुई है। पूरे उत्तराखंड के लिहाज से देखें तो सामान्य तौर पर जहां 4.8 मिमी बारिश होती है, इस बार 14.2 मिमी बारिश मिली है।

वाहन को खुद धक्के मार मुनस्यारी पहुंच रहे पर्यटक

पिथौरागढ़ : सीमांत में अभी भी दस मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। चीन सीमा को जोडऩे वाला तवाघाट-तिदांग मार्ग 112 दिनों से बंद है। थल-मुनस्यारी मार्ग में पर्यटकों को अपने वाहन को धक्का देकर मुनस्यारी पहुंचना पड रहा है। मुनस्यारी के लिए भार वाहक वाहन नहीं पहुंचने से वस्तुओं की कीमत कई गुना बढ चुकी है। सीमेेंट का बैग पांच सौ रु पए में मिल रहा है। मल्ला जोहार में तो वस्तुओं के दाम पांच से छह गुना बढ गए हैं।

chat bot
आपका साथी