Kumaon Weather News Update : बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार

Kumaon Weather News Update पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुमाऊं के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। विशेषकर पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:40 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार
Kumaon Weather News Update : बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुमाऊं के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। विशेषकर पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगह पर सुबह के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल कुमाऊं में तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन         अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी      33.4                 27.0

नैनीताल       23.0                 15.0

मुक्तेश्वर      22.6                 14.9

अल्मोड़ा       26.0                 17.0

चम्पावत      22.5                 17.0

पिथौरागढ़    27.0                 15.0

तीन दिन की तेजी के बाद टूटा पारा

कुमाऊं के तराई भाबर में पिछले तीन दिनों से तापमान में तेजी देखी जा रही थी। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ातरी हो गई थी। बुधवार को तापमान में कमी देखी गई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। सामान्य की अपेक्षा यह दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है।

26 को मौसम में हल्के बदलाव के आसार

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि 26 जून से मौसम में हल्के बदलाव के आसार हैं। 26 व 27 जून को कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेषकर नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का प्रभाव रह सकता है। इस दौरान आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छा सकते हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी