निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने पर निरस्त होगा लाइसेंस

समस्याओं और आढ़तियों की मनमानी की जांच को लेकर मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवंटित दुकानों से बाहर तक सामग्री लगाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि अब ऐसा हुआ तो संबंधित आढ़ती का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:35 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:35 PM (IST)
निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने पर निरस्त होगा लाइसेंस
आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए कि वे दुकान मंडी प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई सीमा के अंदर ही लगाएं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मंडी परिसर में व्याप्त समस्याओं और आढ़तियों की मनमानी की जांच को लेकर मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आवंटित दुकानों से बाहर तक सामग्री लगाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यदि अब ऐसा हुआ तो संबंधित आढ़ती का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने औचक निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण, फुटकर पर बिक रही सब्जियों की शिकायत के संबंध में जानकारी ली। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन ने अध्यक्ष साह से मंडी परिसर में फुटकर बिक्री बंद कराए जाने और बिक्री के लिए दुकानों के आगे स्थान निर्धारित किए जाने की मांग की। इसके पीछे तर्क दिया कि मंडी में जाम और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। मंडी अध्यक्ष आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी फल-सब्जियों की दुकान मंडी प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई सीमा के अंदर ही लगाएं। उन्होंने मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव को जल्द ही आढ़तियों के साथ बैठक कर सफाई, अतिक्रमण, जाम व अन्य समस्याओं पर उचित निर्णय लेने व ठोस नियम बनाने को कहा। इस मौके पर आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री दीपक पाठक, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी