कुमाऊं विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुचेतन की कोराेना से मौत
डीएसबी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुचेतन साह का 20 अप्रैल से उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। दो दिन पहले उन्हें प्लाज्मा चढ़ाया गया था। बीती रात करीब 11 बजे डॉ साह ने दम तोड़ दिया।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। कोरोना संक्रमण से कुमाऊं विवि के प्राध्यापक की कोविड से मौत हो गई। जिससे विवि के शिक्षक, छात्र छात्राएं शोकाकुल हैं। डीएसबी परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ सुचेतन साह का 20 अप्रैल से उपचार चल रहा था। हालत बिगड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। दो दिन पहले उन्हें प्लाज्मा चढ़ाया गया था। बीती रात करीब 11 बजे डॉ साह ने दम तोड़ दिया।
42 वर्षीय साह अपने पीछे पत्नी सेंट मैरी कॉलेज में शिक्षिका निकिता साह, तीन बेटियों को छोड़ गए। बेहद मिलनसार साह कुमाऊं विवि शिक्षक संघ कूटा के सचिव भी थे। उन्होंने दो साल पहले ही पीएचडी की थी। कुमाऊं विवि के हर कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। अंतिम संस्कार आज हल्द्वानी में कोविड नियमानुसार होगा। डॉ साह के निधन पर कुलपति प्रो एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो एलएम जोशी, प्रो देवेंद्र बिष्ट, प्रो नीता बोरा शर्मा, प्रो सावित्री जंतवाल, प्रो चंद्रकला रावत, प्रो सतपाल बिष्ट, प्रो राजीव उपाध्याय, प्रो एनजी साहू, प्रो एबी मेलकानी, प्रो एचसीएस बिष्ट ने शोक प्रकट किया है।
पिछले दिनों डीएसबी भूगोल विभाग के प्रो पीसी तिवारी की पत्नी डिग्री कॉलेज रुद्रपुर की प्राध्यापक डॉ बी जोशी का भी कोविड से निधन हो गया था। जबकि दो माह पहले प्रो रघुवीर चंद का कैंसर से निधन हो गया था।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें