पिथौरागढ़ में मासूम बच्‍ची को शिकार बनाने वाला तेंदुआ पिजरे में कैद

पिथौरागढ़ के पाटा बजेटी वार्ड में मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है। विभाग द्वारा लगाए गए पिजरे में वह फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:14 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:14 AM (IST)
पिथौरागढ़ में मासूम बच्‍ची को शिकार बनाने वाला तेंदुआ पिजरे में कैद
पिथौरागढ़ में मासूम बच्‍ची को शिकार बनाने वाला तेंदुआ पिजरे में कैद

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : पिथौरागढ़ के पाटा बजेटी वार्ड में मासूम बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है। विभाग द्वारा लगाए गए पिजरे में वह फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि ग्रामीण इस बात को लेकर आशंकित हैं कि पिजरें में कैद हुए तेंदुए ने ही मासूम बच्‍ची का शिकार किया था। वहीं वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को रेस्‍क्‍यू सेंटर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पिथौरागढ़ नगर के आसपास बीते कुछ दिनों ने तेंदुए का आतंक बना हुआ था। गांव के आसपास उसे लोगों ने कई बार देखा था। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई थी। बीते रविवार देर शाम नगर के बजेटी गांव निवासी पुष्कर के घर में तेंदुआ घुस आया और घर से आठ साल की बेटी को मुह में दबोच लिया। उसके कराहने पर स्‍वजन चिल्‍ला उठे, शोर सुनकर ग्रामीण भी दौड़ पड़े। उन्‍होंने तेंदुए का पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह जंगल में गुम हो गया।

घटना की सूचना फॉरेस्‍ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद रात में ही मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पूरी रात ग्रामीणों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया। भोर में जाकर रश्मि क्षत-विक्षत शव घर के बगल में ही झाडि़यों के बीच मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। गांव के लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिजरा लगा दिया। वन विभाग के इस पिजरे में रात में तेंदुआ फंस गया। डीएम डॉ आशीष चौहान ने तेंदुए को जल्दी पकड़ने के लिए वन विभाग को आदेश दिए थे।

chat bot
आपका साथी