ताड़ीखेत में तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला ! सड़क किनारे क्षत-विक्षत मिला शव

अल्‍मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के निकटवर्ती उणी महादेव रोड पर पथुली में वृद्धा का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्धा का शरीर बुरी तरह से नोचें होने के कारण ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:45 PM (IST)
ताड़ीखेत में तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला ! सड़क किनारे क्षत-विक्षत मिला शव
ताड़ीखेत में तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला ! सड़क किनारे क्षत-विक्षत मिला शव

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : अल्‍मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के निकटवर्ती उणी महादेव रोड पर पथुली में वृद्धा का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्धा का शरीर बुरी तरह से नोचें होने के कारण ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की आशंका जताई है। इधर वन विभाग ने गुलदार के हमले की आशंका के चलते गांव में पिंजरा लगा दिया है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।

शनिवार को ऊणी महादेव रोड पर एक शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार को अपराह्न एक वाहन चालक के सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना ग्राम प्रधान देवेंद्र पांडे अन्य ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त मूल रूप से ग्राम पीपली निवासी (हाल निवासी ताड़ीखेत) नंदी देवी पत्नी डोल सिंह (87) के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार नंदी देवी शुक्रवार की शाम ऊंणी गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पथुली से नीचे पैदल जा रही थी। वृद्धा के कमर से नीचे का हिस्सा जंगली जानवर द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। सूचना पर तहसीलदार निशा रानी और वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नंदी देवी पर गुलदार के हमला करने का अंदेशा जताया। वन विभाग ने गांव में पिंजड़ा लगा दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक ख्याली आर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जंगली जानवर के हमले का ही लग रहा है। गुलदार भी कमर से नीचले हिस्से पर वार करते हैं। वृद्धा के कमर से नीचे का हिस्सा क्षत विक्षत है। फिलहाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव राजकीय अस्पताल रानीखेत भेज दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत हरीश टम्टा का कहना है कि ग्रामीणों की आशंका के बाद वहां पिंजड़ा लगा दिया गया है। अब मृत्यु कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल वृद्धा के कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से नोंचा गया है।

chat bot
आपका साथी