पिथौरागढ़ में तीन दिनों से शांत है तेंदुआ, ग्रामीणों में बरकरार है दहशत

पिथौरागढ़ से सटे पौण पपदेव और नगर के बजेटी वार्ड में सक्रिय तेंदुआ पांचवें दिन भी वन कर्मियों को नजर नहीं आया। विगत तीन दिनों से क्षेत्र में न तो उसकी दहाड़ सुनाई दे रही है और न ही उसके मूवमेंट के संकेत मिल रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:31 PM (IST)
पिथौरागढ़ में तीन दिनों से शांत है तेंदुआ, ग्रामीणों में बरकरार है दहशत
पिथौरागढ़ में तीन दिनों से शांत है तेंदुआ, ग्रामीणों में बरकरार है दहशत

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ से सटे पौण, पपदेव और नगर के बजेटी वार्ड में सक्रिय तेंदुआ पांचवें दिन भी वन कर्मियों को नजर नहीं आया। विगत तीन दिनों से क्षेत्र में न तो उसकी दहाड़ सुनाई दे रही है और न ही उसके मूवमेंट के संकेत मिल रहे हैं। तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरा भी लगाया गया है। तेंदुए के इस व्यवहार से जहां वन कर्मी परेशान हैं, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। जिसके चलते लगातार गश्त जारी है।

बीते दिनों बजेटी के पाटा तोक में एक बालिका के गुलदार का शिकार बनने से पिंजरा लगाया गया। पिंजरे में एक गुलदार भी फंसा, परंतु फंसे गुलदार के ही आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हो पाई। सीसीटीवी कैमरे में पौण, पपदेव, बजेटी क्षेत्र में तीन अन्य गुलदार भी नजर आए। गुलदार के पिंजरे में फंसने के बाद क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता नजर आई। वन कर्मियों द्वारा लगातार गश्त और रात को आतिशबाजी के बाद गुलदार अब अदृश्य बना हुआ है। तीन दिनों से क्षेत्र मेंं न तो उसकी दहाड़ सुनाई दे रही है और नहीं मूवमेंट।

दूसरी तरफ गुलदार के खौफ से इन क्षेत्रों में सायं आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगा है। सायं सात बजे से क्षेत्र की सड़कें सूनी हो जा रही है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अचानक गुलदार के मूवमेंट के थमने से वन विभाग भी परेशान है। माना जाता है कि आदमखोर बना गुलदार बेहद चालाक होता है और अब वह अपनी चालाकी का प्रदर्शन कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि आदमखोर घोषित होने के बाद विभाग ने शिकारी नियुक्त कर दिया है। शिकारी हरीश धामी के रविवार सायं तक पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है। शिकारी के पहुंचने के बाद भी गुलदार की लोकेशन का पता चल सकता है।

लगातार जारी है गश्त

वन विभाग दैनिक कर्मचारियों के साथ दिन ढलते ही गश्त लगा रहा है। कर्मचारियों की कमी के चलते गश्त में भी परेशानी हो रही है। वन रेंजर ने बताया कि रात को भी गश्त जारी रहती है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भी जागरू क किया जाता है। जब तक आदमखोर पकड़ा या मारा नहीं जाता है लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

नगर के भदेलबाड़ा क्षेत्र में भी गुलदार की दहाड़

नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली से लेकर भदेलबाड़ा व आठगांव शिलिंग मार्ग पर भी गुलदार की दहाड़ सुनाई देने लगी है। गुलदार इस क्षेत्र में कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। इस क्षेत्र में गुलदार ने अपने मालिक के साथ घूमने जा रहे कुत्ते पर झपटा। मालिक के हो हल्ला मचाने पर गुलदार भागा। दिन की ही इस घटना को लेकर क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

chat bot
आपका साथी