पिथौरागढ़ में फिर तेंदुए ने युवक पर किया हमला, आदमखोर के शिकार के लिए पहुंचे शिकारी

पिथौरागढ़ नगर सहित सटे क्षेत्रों में सक्रिय आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए शिकारी पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। रविवार शाम से गश्त शुरू हो जाएगी। दो दिन से गुलदार की मूवमेंट नहीं हुई है। नगर से आठ किमी दूर बूंगा गांव में भी तेंदुआ दस्तक दे चुका है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:44 PM (IST)
पिथौरागढ़ में फिर तेंदुए ने युवक पर किया हमला, आदमखोर के शिकार के लिए पहुंचे शिकारी
पिथौरागढ़ में फिर तेंदुए ने युवक पर किया हमला, आदमखोर के शिकार के लिए पहुंचे शिकारी

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ नगर सहित सटे क्षेत्रों में सक्रिय आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए शिकारी पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। रविवार शाम से गश्त शुरू हो जाएगी। दो दिन से गुलदार की मूवमेंट नहीं हुई है। नगर से आठ किमी दूर बूंगा गांव में भी तेंदुआ दस्तक दे चुका है। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर घाट क्षेत्र के भल्या गांव में गुलदार एक युवक पर झपटा मार कर घायल कर दिया। युवक ने भागकर जान बचाई। नगर के तेंदुए प्रभावित क्षेत्र में रात का कर्फ्यू जारी है।

बीते माह तेंदुए ने बजेटी वार्ड के पाटा गांव में एक सात वर्षीय बालिका का अपना शिकार बनाया। बालिका को नगर क्षेत्र में ही शिकार बनाए जाने के बाद गुलदारों का मूवमेंट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रहा। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर एक गुलदार पिंजरे में फंसा परंतु सीसीटीवी में तीन अन्य गुलदार भी नजर आए। वन विभाग लगातार गश्त लगा रहा है। गुलदार को आदमखोर घोषित करने के साथ शिकारी तय किया गया। नैनीताल से शिकारी हरीश धामी रविवार अपराह्न पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं।

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि शिकारी द्वारा अब क्षेत्र की गश्त की जाएगी और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर के छह स्थानों पर अभी भी नाइट कफ्र्यू जारी है। कफ्र्यू छह अक्टूबर तक जारी रहेगा। नगर से आठ किमी दूर बूंगा गांव में गुलदार गांव की सीमा में घूम रहा है और कुत्तों का शिकार बना रहा है। जिसे लेकर गांव सहित पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हे।

शनिवार की सायं पिथौरागढ़ से लगभग पैंतीस किमी दूर भल्या गांव में गुलदार गांव निवासी आशीष कुमार पर झपटा। गुलदार के झपट्टा मारने से वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया गया जहां पर उपचार चल रहा है। गुलदार के झपट्टा मारने पर आशीष कुमार ने दौड़ लगा दी। उसके हो हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना को लेकर गांव में दहशत बनी है। वन रेंजर के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को जागरू क किया। ग्रामीणों को घरों के आसपास की झाडिय़ां काटने और छोटे बच्चों को दिन ढलने के बाद घर से बाहर नहीं आने देने की हिदायत दी है। गांव में वन कर्मी बीट अधिकारी गिरीश जोशी, लीसा कूप प्रभारी त्रिलोक चंद, अनुरक्षण श्रमिक संजय मेहता, दीपक चंद गांव में बने हैं।

chat bot
आपका साथी