पिथौरागढ़ में घास काट रही महिला पर घात लगाए तेंदुए ने फिर किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

पिथौरागढ़ में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से सटे पुनेड़ी महर के जंगल मे घास काट रही महिला पर मंगलवार को तेंदुए ने फिर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो वह जंगल की तरफ भाग गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST)
पिथौरागढ़ में घास काट रही महिला पर घात लगाए तेंदुए ने फिर किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
पिथौरागढ़ में घास काट रही महिला पर घात लगाए तेंदुए ने फिर किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से सटे पुनेड़ी महर के जंगल मे घास काट रही महिला पर मंगलवार को तेंदुए ने फिर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो वह जंगल की तरफ भाग गया। किसी तरह से जान बचाकर महिलाएं घर पहुंचीं। वहीं तेंदुए के पंजे व नाखून लगने से हमला घायल हो गई है। लगारतार तेंदुओं के हमले के कारण लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि क्षेत्र के लोगों को तेंदुए से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर अनिश्वितकालीन धरने पर बैठे हैं।

पिथौरागढ़ जिले में विगत एक माह से अचानक तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। एक माह के भी तेंदुआ अब तक युवक महिला और बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। मंगलवार को भी दिन में कुछ महिलाएं गांव से लगे जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों के पीछे घात लगाए बैठे तेंदुए 38 वर्षीय सुनीता नाम की महिला पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर साथ में घास काट रही महिलाओं ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो तेंदुआ फिर जंगल की तरफ भाग गया। तब जाकर किसी तरह से उसकी जान बची। घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी