घास काट रही महिला पर बाघ और काम पर जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया। बाघ के आक्रमक हमले में महिला लहूलुहान हो गई। साथ गई महिलाओं ने शोर मचाकर कर बमुश्किल उसकी जान बचाई।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 10:32 PM (IST)
घास काट रही महिला पर बाघ और काम पर जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला
घास काट रही महिला पर बाघ और काम पर जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला!

रामनगर, जेएनएन : मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया। बाघ के आक्रमक हमले में महिला लहूलुहान हो गई। साथ गई महिलाओं ने शोर मचाकर कर बमुश्किल उसकी जान बचाई। उसे सरकारी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, पीरुमदारा क्षेत्र के गुमानपुर चौराहे के पास लगाए बैठे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बिजरानी रेंज में आमडंडा खत्ता गांव निवासी राधा देवी छह महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। घास काटने के दौरान उस पर बाघ ने हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर चली गई। खून से लथपथ राधा देवी को महिलाओं ने गांव लाया। उसे परिजन संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक घायल महिला को रेफर कर रहे हैं। सूचना मिलने पर रेंजर राजकुमार भी मौके पर पहुंच गए। बाघ के हमले से गांव के लोगों में भय बना हुआ है। माना जा रहा है कि महिला पर हमला करने वाली बाघिन है। उसी ने पांच दिन पहले चोरपानी की दो महिलाओं पर भी हमला किया था। अब तक सीटीआर में दो महीने के भीतर यह 7 वीं घटना है

पीरुमदारा क्षेत्र के गुमानपुर चौराहे के समीप एक व्यक्ति पर खेत में घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उस वक्त हमला किया, जब बबलू अपने घर से सुबह छह बजे पीरुमदारा रेलवे क्रॉसिंग की ओर अपने काम पर जा रहा था। हमले से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है । फिलहाल राहगीरों की मदद से घायल का उपचार क्षेत्र के प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया। वहीं, उस क्षेत्र में लोगों से न जाने की अपील की जा रही है।

chat bot
आपका साथी