भारतीय राजनीति में जसवंत सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : नेता प्रतिपक्ष

पूर्व रक्षा मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। 82 साल के जसवंत सिंह पिछले छह साल से कोमा में थे। उन्हें 25 जून को आर्मी अस्पताल भर्ती कराया गया था।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 01:54 PM (IST)
भारतीय राजनीति में जसवंत सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : नेता प्रतिपक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

हल्द्वानी, जेएनएन : पूर्व रक्षा मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। 82 साल के जसवंत सिंह पिछले छह साल से कोमा में थे। उन्हें 25 जून को आर्मी अस्पताल भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर सियासी जगत में शोक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, कुशल राजनेता जसवंत सिंह के निधन की खबर सुनकर मन शोक में डूब गया। भारतीय राजनीति में स्व. जसवंत सिंह जी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता । मैं स्व. जसवंत सिंह जी को अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि समर्पित करती है। वहीं भगत ने श्रद्धाजंलि व्यक्त करते हुए लिखा है कि जसवन्त सिंह के निधन के समाचार से मन दुखी है। वे देश के एक सच्चे सेवक थे एवं अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने मातृभूमि के उत्कर्ष के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया... परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे!

chat bot
आपका साथी