चायनापीक व डफन लॉज में फिर भूस्खलन, पत्थर गिरे

नैनीताल शहर में मानसूनी बारिश बुधवार को आफत लेकर बरसा। लगातार बारिश से संवदेनशील चायना पीक की पहाड़ी पर फिर भूस्खलन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:49 PM (IST)
चायनापीक व डफन लॉज में फिर भूस्खलन, पत्थर गिरे
चायनापीक व डफन लॉज में फिर भूस्खलन, पत्थर गिरे

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर में मानसूनी बारिश बुधवार को आफत लेकर बरसा। लगातार बारिश से संवेदनशील चायना पीक की पहाड़ी पर फिर भूस्खलन हुआ है। इस पहाड़ी के चायना चुंगी के समीप के जलस्रोत के ऊपरी पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर नीचे आ गिरे हैं। उधर, सात नंबर क्षेत्र के डफन लॉज में भी भारी भूस्खलन से तीन मकान और सीवर टैंक खतरे की जद में आ गए हैं। किलबरी क्षेत्र में भी भूस्खलन से वन विभाग का ऐतिहासिक गेस्ट हाउस खतरे की जद में आ गया है

चायना पीक की पहाड़ी पर भूस्खलन शहवासियों की चिंता बढ़ा रहा है। भुरभुरी चट्टानों वाली इस पहाड़ी में दशकों पहले बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिससे पहाड़ी की तलहटी में बसी आबादी को शिफ्ट करना पड़ा था। करीब छह महीने और फिर एक महीने पहले भी यहां भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद विशेषज्ञों के दल इस पहाड़ी के निरीक्षण किया था। उधर, स्नोव्यू क्षेत्र के पूर्व सभासद दीपक भोलू ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे डफन लॉज इलाके में भूस्खलन हुआ। करीब 15 फीट चौड़ी पहाड़ी इसके चपेट में आई। इस भूस्खलन से प्रमोद कुमार, नवीन, कैलाश चंद्र, विकास व अन्य के आवास खतरे की जद में आ गए हैं। पूर्व सभासद ने एसडीएम विनोद कुमार तथा जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दे दी है, साथ ही जल्द ट्रीटमेंट की मांग की है। कहा कि अगर अब भूस्खलन हुआ तो विशालकाय बोल्डर निचले इलाकों के लिए बड़े खतरे का सबक बन सकते हैं। जिले में आठ ग्रामीण सड़क मार्ग बंद

जिले में बारिश से आठ सड़कें भूस्खलन व मलबा आने से बंद हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, हैड़ाखान धाम मार्ग, बजून-अधौड़ा, भौंर्सा-पिनरौ, गैराड़ी-लटवाल, देवली-महतोली, पहरियाधार-सुरंग, देवीपुरा-सौड़, पतलोट-ओखलढूंगा आदि मोटर मार्ग बंद हैं।

chat bot
आपका साथी