हर शुक्रवार को पूर्ण से बंद रहेगा लालकुआं बाजार, संक्रमण को लेकर प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में ल‍िया फैसला

तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कोविड की चेन तोडऩे के लिए क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकना और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराना ही प्रशासन का उद्देश्य है। शुक्रवार को लालकुआं नगर में पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:45 PM (IST)
हर शुक्रवार को पूर्ण से बंद रहेगा लालकुआं बाजार, संक्रमण को लेकर प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में ल‍िया फैसला
व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस साप्ताहिक बंदी में सहयोग करेंगे।

जागरण संवाददाता, लालकुआं : उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं नगर में पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कोविड की चेन तोडऩे के लिए क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकना और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराना ही प्रशासन का उद्देश्य है। इसी को लेकर सप्ताह में एक दिन पूरे बाजार में साप्ताहिक बंदी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा सप्ताह में एक दिन व्यापार मंडल के सहयोग से लालकुआं क्षेत्र में पूर्ण बंदी होनी चाहिए। इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी करा दी जाए इसमें व्यापार मंडल को कोई आपत्ति नहीं है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस साप्ताहिक बंदी में सहयोग करेंगे। 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान नगर पंचायत द्वारा नगर में सैनिटाइजेशन कराया जायेगा। उन्होंने कहा इससे पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी की सूचना दी जाएगी। बैठक में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता संजय जोशी व भुवन पांडे मौजूद थे। इधर कोतवाली पुलिस ने भी सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट में चालान अभियान चलाया। जिसमें दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गये।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी