महिला ने जहर गटका, उपचार के दौरान मौत

महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 03:14 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:12 AM (IST)
महिला ने जहर गटका, उपचार के दौरान मौत
महिला ने जहर गटका, उपचार के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, रामनगर: महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहर खा लिया। उपचार के दौरान यहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जनपद अल्मोड़ा के भतरौंजखान थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चरीक्यारी निवासी ग्रामीण गोधन की 35 वर्षीय पत्‍‌नी रेखा देवी ने सोमवार शाम पति की गैर मौजूदगी में घर में जहर खा लिया था। जानकारी मिलने पर गोधन घर पहुंचा और पत्‍‌नी को उपचार के लिए तत्काल रामनगर लाया। जहां उपचार के दौरान रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। गोधन ने बताया कि उसकी पत्‍‌नी मानसिक रूप से कमजोर थी तथा पूर्व में भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। रेखा देवी के चार बच्चे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया।

इधर एक अन्य मामले में महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माग की है। मोहल्ला खताड़ी निवासी शब्बो ने इस मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भी की। उसने बताया कि उसका पति सलीम टेम्पो चलाता है और आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार रात को पति ने सारी हदें पार कर दी। पति ने उसके बच्चों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और बड़ी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी उसके पति ने उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। वहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने उसे मदद का भरोसा दिलाते हुए एसएसआइ जयपाल सिंह चौहान से दूरभाष पर बात की। एसएसआइ चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जाच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी