कपकोट क्षेत्र के गांव की बेटी को भगाकर ले जा रहा मजदूर गिरफ्तार, पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का दर्ज किया केस

क्षेत्र के एक गांव की एक बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहे एक मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM (IST)
कपकोट क्षेत्र के गांव की बेटी को भगाकर ले जा रहा मजदूर गिरफ्तार, पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का दर्ज किया केस
मेडिकल परीक्षण कराया गया और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : कपकोट क्षेत्र के एक गांव की एक बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहे एक मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को बुधवार को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी राजेश कुमार पुत्र भुक्कन लाल कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन सड़क में मजदूरी कर रहा था। वह उसी गांव में किसी के मकान में रह रहा था। उस पर आरोप है कि उसने गांव की एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह उसे गत मंगलवार को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने उसे रोक लिया। पीड़ित के परिजनों की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंची।

आरोपित राजेश को पूछताछ की गई और परिजनों की तहरीर पर उसे गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ धारा 366 और 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल ललित आदि शामिल थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी