Kumaon Weather Update : मई पहले सप्ताह झूमकर बरसा मौसम, उत्तराखंड में सामान्य से दो गुना बारिश, अब आएगी कमी

नैनीताल जिले में सबसे कम सामान्य से 69 प्रतिशत व बागेश्वर में चार 397 फीसद अधिक बारिश हुई है। ओवरआॅल उत्तराखंड में सामान्य से दो गुना बारिश हुई है। हालांकि अब बारिश में कमी आने की संभावना है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:23 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:23 AM (IST)
Kumaon Weather Update : मई पहले सप्ताह झूमकर बरसा मौसम, उत्तराखंड में सामान्य से दो गुना बारिश, अब आएगी कमी
अगले दो दिन पर्वतीय जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पिछले साल सितंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद निराश करने वाली बारिश मई के साथ राहत लेकर आई है। स्थिति यह है कि मई पहले सप्ताह कुमाऊं में सामान्य से दो से चार गुना तक अधिक बारिश दर्ज की गई है। नैनीताल जिले में सबसे कम सामान्य से 69 प्रतिशत व बागेश्वर में चार 397 फीसद अधिक बारिश हुई है। ओवरआॅल उत्तराखंड में सामान्य से दो गुना बारिश हुई है। हालांकि अब बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन पर्वतीय जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

खरीफ की बुआई में जुटेंगे किसान

मौसम विभाग के मुताबिक एक से सात मई के दौरान राज्य में 10.9 मिमी बारिश होती है। इस बार 33.3 मिमी बारिश हुई है। बागेश्वर, चम्पावत व ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश सबसे अधिक मेहरबान रही है। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। साथ ही आने वाली खरीफ की फसल के लिए बारिश वरदान साबित हुई है। हालांकि कई जगह पर ओलावृष्टि होने से सब्जियों व आडू, खुमानी, माल्टा, संतरा जैसे मौसमी फलों को नुकसान भी पहुंचा है। नैनीताल जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डा. धनपत कुमार का कहना है कि मई पहले सप्ताह हुई बारिश से मिट्टी में नमी का स्तर बढ़ा है। इससे किसान खरीफ की बुआई की तैयारी कर सकते है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अगेती किस्म के फसलों की बुआई की जा सकती है।

जिलेवार बारिश का ब्योरा  (मिमी में)

जिला     सामान्य  वास्तविक

नैनीताल    11.0    18.6

बागेश्वर    11.7    58.2

यूएसनगर   3.4    12.7

चम्पावत    7.7     35.9

अल्मोड़ा    11.7    30.7

पिथौरागढ़  16.4    43.4

उत्तराखंड  10.9    33.3

(नोट: आंकड़े एक से सात मई के हैं।)

कहां कितना रहा रहा तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी     32.9        20.0

नैनीताल    20.0        12.5

मुक्तेश्वर    20.4        8.0

अल्मोड़ा     24.0        13.8

चम्पावत     22.0        11.3

पिथौरागढ़   24.7        12.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी