Kumaon Weather Update : पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के आसार, अगले दो दिन मौसम से राहत की उम्मीद नहीं

बुधवार व गुरुवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने व पिथौरागढ़ समेत नैनीताल अल्मोड़ा चम्पावत जिलों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चल सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:37 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:37 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के आसार, अगले दो दिन मौसम से राहत की उम्मीद नहीं
बारिश की वजह से तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: बेमौसम बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों के दौरान कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद जताई है। बुधवार व गुरुवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने व पिथौरागढ़ समेत नैनीताल, अल्मोड़ा, चम्पावत जिलों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों में 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चल सकती है। फिलहाल बारिश की वजह से तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना है।

सामान्य से चार डिग्री लुढ़का पारा

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आई है। मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य से चार डिग्री तक नीचे आ गया है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। नैनीताल में कई दिनों बाद फिर से पारा 20 डिग्री के करीब पहुंच गया है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। कम तापमान गर्मी से राहत दे रहा है। हालांकि कोरोना कफ्र्यू के कारण सुहावने मौसम का आनंद लेना मुश्किल हो रहा है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      33.1        20.6

नैनीताल     20.0        10.0

मुक्तेश्वर     23.0        10.7

अल्मोड़ा      27.6       14.1

चम्पावत      21.0       11.0

पिथौरागढ़    25.7       12.9

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी