Kumaon Weather Update : कुमाऊं में शुष्क रहेगा अगले सप्ताह मौसम, मार्च की विदाई के साथ 35 डिग्री पहुंचेगा पारा

Kumaon Weather Update पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही तापमान फिर बढऩे लगा है। मौसम विभाग ने शुष्क मौसम के साथ मार्च की विदाई होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान के साथ गर्मी का प्रभाव बढ़ जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:22 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:22 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में शुष्क रहेगा अगले सप्ताह मौसम, मार्च की विदाई के साथ 35 डिग्री पहुंचेगा पारा
Kumaon Weather Update : कुमाऊं में शुष्क रहेगा अगले सप्ताह मौसम, मार्च की विदाई के साथ 35 डिग्री पहुंचेगा पारा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही तापमान फिर बढऩे लगा है। मौसम विभाग ने शुष्क मौसम के साथ मार्च की विदाई होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान के साथ गर्मी का प्रभाव बढ़ जाएगा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मार्च की समाप्ति तक हल्द्वानी का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि 27 व 28 मार्च को पिथौरागढ़ जिले में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। 

दस किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा 

बुधवार सुबह हल्द्वानी में आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर में आसमान साफ हो गया। दिन में चटख धूप रही। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक हैं। नौ किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिमी हवा चली। पर्वतीय जिलों में अभी मौसम सामान्य बना हुआ है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी बनी रहेगा। इससे तापमान में तेजी आएगी। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय जिलों में भी तापमान में वृद्धि होगी। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन           अधिकतम     न्यूनतम 

हल्द्वानी         32.0         15.0

नैनीताल         24.0         10.0

मुक्तेश्वर       19.8          6.7

अल्मोड़ा         24.2          9.0

चम्पावत        22.2          7.3

पिथौरागढ़      24.1          8.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी