Kumaon Weather Update : पछुवा हवाओं ने बढ़ाया पारा, 10 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार

Kumaon Weather Update हवा की दिशा बदलते ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। तापमान में तेजी से मैदानी इलाकों में उमस पडऩे लगी है। पिछले दिनों की बारिश के बाद लुड़का पारा जून में पहली बार सामान्य पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:29 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पछुवा हवाओं ने बढ़ाया पारा, 10 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार
Kumaon Weather Update : पछुवा हवाओं ने बढ़ाया पारा, 10 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : हवा की दिशा बदलते ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। तापमान में तेजी से मैदानी इलाकों में उमस पडऩे लगी है। पिछले दिनों की बारिश के बाद लुड़का पारा जून में पहली बार सामान्य पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पछुवा हवा चलने से आगामी कुछ दिन तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में 10 जून तक मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम        न्यूनतम

हल्द्वानी          36.8              24.9

नैनीताल         27.0              12.0

मुक्तेश्वर          24.4             13.8

अल्मोड़ा         35.0             18.2

चम्पावत         27.0             14.0

पिथौरागढ़       29.3             17.0

12 जून से मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 12 जून से यह अधिक मजबूत होगा। इस दौरान कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ लंबा खींचता है तो इसी के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून भी उत्तराखंड पहुंच सकता है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी