Kumaon Weather News Update : पूर्वी हवा चलने से चार दिन बाद फिर तापमान में गिरावट

Kumaon Weather News Update चार दिन की तेजी के बाद तापमान में फिर गिरावट आई है। पूर्वी हवा चलने की वजह से शनिवार को मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में कमी दर्ज की गई। नैनीताल जिले में तापमान फिर से एकल अंक में पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:45 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पूर्वी हवा चलने से चार दिन बाद फिर तापमान में गिरावट
Kumaon Weather News Update : पूर्वी हवा चलने से चार दिन बाद फिर तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : चार दिन की तेजी के बाद तापमान में फिर गिरावट आई है। पूर्वी हवा चलने की वजह से शनिवार को मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में कमी दर्ज की गई। नैनीताल जिले में तापमान फिर से एकल अंक में पहुंच गया है। अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में जरूर तापमान 10 डिग्री पर है, लेकिन पर्यटक स्थल गंगोलीहाट का तापमान आठ डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हल्द्वानी व पंतनगर के तापमान में भी कमी आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान में और कमी आ सकती है।

प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान

नैनीताल         8.3 डिग्री

अल्मोड़ा        7.1 डिग्री

लोहाघाट        5.1 डिग्री

चम्पावत         5.4 डिग्री

पिथौरागढ़      10.0 डिग्री

गंगोलीहाट      8.6 डिग्री

बागेश्वर          11.3 डिग्री

हल्द्वानी         17.1 डिग्री

पंतनगर         13.1 डिग्री

एक दशक बाद भी नहीं बनी छडऩदेव काणाधार सड़क

पिथौरागढ़ जिले के तहत छडऩदेव काणाधार सड़क नहीं बने 11 वर्ष हो गए हैं। 2011 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल ने छडऩदेव से काणाधार तक नौ किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी थी। लोनिवि ने इसमें से तीन किमी सड़क का निर्माण कराया और शेष छह किमी सड़क छोड़ दी। सड़क सुविधा नहीं होने से क्षेत्र से 100 से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों को सड़क के अभाव में खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बरसात व दूसरे अवसरों पर ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोनिवि से सड़क बनाने की कवायद शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी