कुमाऊं मंडल विकास निगम अब प्रोफेशनल्‍स के सहारे बढ़ाएगा आय, नियुक्‍त‍ि प्रक्रिया शुरू

कुमाऊं मंडल विकास निगम अपनी आर्थिक स्‍थ‍िति सुधारने की दिशा में जुट गया है। इसके लिए अब प्रोफेशनल्‍स की मदद ली जाएगी। निगम पर्यटक आवास गृहों में तीन सितारा सुविधाओं के साथ ही उनका संचालन प्रोफेशनल तरीके से करेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:36 AM (IST)
कुमाऊं मंडल विकास निगम अब प्रोफेशनल्‍स के सहारे बढ़ाएगा आय, नियुक्‍त‍ि प्रक्रिया शुरू
कुमाऊं मंडल विकास निगम अब प्रोफेशनल्‍स के सहारे बढ़ाएगा आय, नियुक्‍त‍ि प्रक्रिया शुरू

नैनीताल, जागरण संवाददाता : कुमाऊं मंडल विकास निगम अपनी आर्थिक स्‍थ‍िति सुधारने की दिशा में जुट गया है। इसके लिए अब प्रोफेशनल्‍स की मदद ली जाएगी। निगम पर्यटक आवास गृहों में तीन सितारा सुविधाओं के साथ ही उनका संचालन प्रोफेशनल तरीके से करेगा। बड़े ग्रुप्स के होटलों की तरह लक्ष्य आधारित राजस्व का फार्मूला लागू किया जाएगा।

केएमवीएन के करीब 45 गेस्ट हाउस हैं। इसमें से चुनिंदा ऐसे हैं जो आजकल के हिसाब सुविधायुक्त हैं। यही वजह है कि पर्यटक निगम के गेस्ट हाउस को लेकर दिलचस्पी कम रहती है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों नैनीताल,  चौकोड़ी समेत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के चंद टीआरसी ही मुनाफे में चल रहे हैं। खराब प्रबंधन की वजह से टीआरसी घाटे में हैं। निगम को पर्यटन से आय 20 करोड़ से अधिक तक हुई है। अब निगम के टीआरसी को प्रोफेशनल तरीके से चलाया जाएगा।

करीब 15 टीआरसी में अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाने के साथ ही सौ से अधिक कमरे बनाये जाएंगे। इन टीआरसी के बेहतर संचालन के लिए अब प्रबंधकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमडी रोहित मीणा ने बताया कि पर्यटन प्रबंधक के दस,  सहायक अभियंता सिविल के एक, अवर अभियंता के छह, विपणन प्रबंधक के दस पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। निगम फिलहाल दो टीआरसी को लीज पर देने जा रहा है। इससे होने वाली कमाई से ऋण लिया जाएगा। ताकि टीआरसी में सुविधाएं बढ़ सकें।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी