Kumaon Corona News Update : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री की हालत गंभीर, ऋषिकेश एम्स रेफर, करोना संक्रमित पांच की मौत

Kumaon Corona News Update पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया है। सभी का इलाज डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में चल रहा था। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत बचदा की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:32 PM (IST)
Kumaon Corona News Update : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री की हालत गंभीर, ऋषिकेश एम्स रेफर, करोना संक्रमित पांच की मौत
जिले में 248 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Corona News Update : कोरोना संक्रमित पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया है। सभी का इलाज डा. सुशीला तिवारी कोविड अस्पताल में चल रहा था। वहीं, इस अस्पताल में 192 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिले में 248 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि मरीजों के भर्ती होने की गति तेज हो गई है। इस समय कोरोना संक्रमित 192 मरीजों में 50 की हालत गंभीर है। इसके अलावा कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वाले 12 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डा. जोशी ने बताया कि मरने वालों में बागेश्वर के ताकुला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, हल्द्वानी के 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ये दोनों कोरोना संक्रमित थे। इसके अलावा शहर की ही हल्द्वानी की 45 वर्षीय व 40 वर्षीय दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों कोरोना संक्रमित होने के साथ ही निमोनिया आदि बीमारियों से ग्रस्त थी। रुद्रपुर निवासी 70 वर्षीय महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह भी सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थी। एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में 248 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हड़ताल से मरीजों का इलाज हुआ और मुश्किल

एसटीएच में मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है, लेकिन हड़ताल की वजह से व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है। कोविड वार्डों में मरीजों को समय पर दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। सफाई व्यवस्था भी बदहाल होते जा रही है। इसके बावजूद सरकार के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इस मामले में हस्तक्षेप तक नहीं किया।

-------------------------

फेफड़ों में है दिक्कत, एयरपिफ्ट कराए गए बचदा

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत बचदा की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। हल्द्वानी के करायल में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि बचदा का नौ अप्रैल को स्वास्थ्य खराब हुआ था। उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब वह ठीक हो गए थे। इसके बाद 16 अप्रैल को फिर उन्हें दिक्कत होने लगी। डाक्टर ने बताया उनकी तबीयत अधिक खराब है। इसलिए हायर सेंटर ले जाना बेहतर रहेगा। शनिवार को उन्हें पौने दो बजे एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती कराया गया। रावत ने बताया कि उनके फेफड़े में दिक्कत है। एम्स में उनका इलाज शुरू हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि एम्स मेंं भर्ती बचदा का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी