पुजारिन पर हमला करने वाले कोलकाता निवासी बाबा पर मुकदमा दर्ज

धनियाकोट गांव स्थित देवी मंदिर की पुजारिन पर हमला करने वाले बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ भी की।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:27 PM (IST)
पुजारिन पर हमला करने वाले कोलकाता निवासी बाबा पर मुकदमा दर्ज
पुजारिन पर हमला करने वाले कोलकाता निवासी बाबा पर मुकदमा दर्ज

गरमपानी, जेएनएन : धनियाकोट गांव स्थित देवी मंदिर की पुजारिन पर हमला करने वाले बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को गांव पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ भी की। धनियाकोट के देवी मंदिर की पुजारिन श्वेता गिरि निवासी बहेला (कोलकाता) पर मंदिर के बाबा विवेक गिरि ने शुक्रवार को हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गई थीं। दरअसल, विवेक गिरि पहले यहां पूजा करता था। बीते महीने वह कुंभ मेला गया था, वहां से लौटा तो अपने साथ इमिली नाम की विदेशी लड़की को मंदिर ले आया था। आरोप है कि वह मंदिर परिसर में विदेशी लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, जिसकी जानकारी पर ग्रामीणों व पुजारिन ने उसे मंदिर से हटा दिया था। इससे नाराज होकर विवेक गिरी मंदिर आ धमका और पुजारिन को पीट दिया था। पुजारिन और गुस्साए ग्रामीणों ने बेतालघाट थाने में शिकायत करते हुए तहरीर दी थी। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि आरोपित बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए एक टीम गांव व मंदिर भेजी गई थी। जल्द ही हमले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी पुलिस ने दबोचा जिला बदर बदमाश

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छह माह के लिए जिला बदर किया गया बदमाश बिठोरिया में घूमते पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित के विरुद्ध गुंडा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन रावत ने बताया कि बिठोरिया के नारायण नगर निवासी अशोक आर्य आपराधिक प्रवृति का है। उस पर चोरी समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अशोक को गुंडा घोषित कर फरवरी माह में छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था। वहीं अशोक के नारायण नगर में ही घूमते देखे जाने की सूचना मिली। शनिवार शाम पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक को दबोच लिया। उसके विरुद्ध 3/10 गुंडा अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  घूमने के लिए चोरी करता था बाइक, जहां पेट्रोल खत्‍म होता वहीं खड़ी कर देता, जानिए

chat bot
आपका साथी