तुला राशि पहुंचे मकर, दिसंबर पहले सप्ताह तक बारिश में रहेगी कमी, राशियों पर दिखेगा प्रभाव
गुरुवार रात मंगल कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर गया। अगले डेढ़ माह तक मंगल की तुला राशि में उपस्थित रहेगी और इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ज्यो
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गुरुवार रात मंगल कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर गया। अगले डेढ़ माह तक मंगल की तुला राशि में उपस्थित रहेगी और इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने मुताबिक मंगल व तुला की युती से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश व अतिवृष्टि का दौर थमेगा। भूकंप व अन्य प्राकृतिक आपदाओं देखने को मिल सकती हैं। मंगल की राशि परिवर्तन का राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। मेष: स्वास्थ्य की चिंता समाप्त होगी। भूमि-जमीन से जुड़े कामों में सफलता के योग। वृषभ : विदेश यात्रा का योग। व्यापार में सफलता मिल सकती है। कार्यों में सतर्कता बरतें। मिथुन: सुख-शांति में वृद्धि होगी। इच्छाएं पूरी होंगी। जरूरतमंद लोगों को दान करें। कर्क: कुछ परेशानी आ सकती है। हनुमान जी की पूजा करेंगे तो लाभ मिलेगा। सिंह : कोई खास काम पूरा हो जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्य सिद्ध होंगे। कन्या : पुरानी परेशानियों का निदान होगा। संपर्कों का लाभ मिलने के योग। तुला : स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कर्ज चुकता होने से राहत महसूस करेंगे। वृश्चिक : यात्रा के योग बन रहे। कोर्ट-कचहरी व ऋण संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। धनु : अपनों से विवाद से बचें। दुख में साथ देते हैं, उप पर भरोसा करें। मकर : सफलता मिलेगी। नए काम मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। कुंभ: मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफलता दिलाने वाली होगी। मीन : निराशा से बचें। अचानक धन लाभ मिल सकता है। योजनाओं में बदलाव कर काम आगे बढाएं।