त्योहारों के सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, जानिए क्‍या है हल्‍द्वानी में इस समय भाव

दीपावली का पर्व करीब आने के साथ ही सोने की चमक बढ़ती जा रही है। त्योहार देखकर सोने की कीमत में तेजी से इजाफा हुआ है। पीली धातु की कीमत बढऩे के बाद भी खरीदारों की संख्या में कोई कमी नहीं है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:13 AM (IST)
त्योहारों के सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, जानिए क्‍या है हल्‍द्वानी में इस समय भाव
त्योहारों के सीजन में बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, जानिए क्‍या है हल्‍द्वानी में इस समय भाव

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दीपावली का पर्व करीब आने के साथ ही सोने की चमक बढ़ती जा रही है। त्योहार देखकर सोने की कीमत में तेजी से इजाफा हुआ है। पीली धातु की कीमत बढऩे के बाद भी खरीदारों की संख्या में कोई कमी नहीं है। करोबारियों को इस बार धनतेरस और दीपावली पर अच्‍छे कारोबार की उम्‍मीद है।

दीपावली पर्व से पहले सोने व चांदी के आभूषण खरीदने वाले बाजार पहुंचने लगे हैं। बाजार में सोने के आभूषण के अतिरिक्त लक्ष्मी व गणेश की चांदी की मूर्तियां भी लोग खरीद रहे हैं। जिससे चांदी व सोने के दाम बीते कई दिनों में बढ़े हैं। एक सप्ताह के अंदर सोने के दाम में करीब एक हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो गई है।

लोग सोने की खरीददारी के लिए विभिन्न आभूषण की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। कारोबारी घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोना व चांदी की कीमतों में तेजी है। त्योहारी सीजन के चलते धातु की मांग भी बढ़ी है। हल्द्वानी में 24 कैरेट सोना 49700 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 67 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

हालमार्क वाले गहने ही खरीदें

सोने की खरीददारी करने समय हालमार्क जरूर देखना चाहिए। सोने के दाम बढऩे के बीच कई दुकानदार कम कैरेट का सोना देकर 24 कैरेट का दाम वसूल लेते हैं। ऐसे में सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता का प्रमाण पत्र अवश्य लेना चाहिए। वहीं सोना खरीदने में यदि कोई असली-नकली का संदेह है तो बिना पूरी जांच परख के सोना नहीं खरीदें। जिससे बाद में पछताना नहीं पड़े।

ठगों से रहें सावधान

दीवाली पर्व करीब आते ही सोने की मांग बढऩे के साथ ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सोना खरीदते समय किसी प्रतिष्ठित दुकान पर जाकर ही सामान लें। फोन काल पर किसी अंजान से सोना खरीदने से बचना चाहिए। इन दिनों कई ठग सस्ता सोना देने के नाम पर लोगों के बैंक खाते में चपत लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी