Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा आगामी तीन दिन मौसम का हाल

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बीच-बीच में आए दिन बारिश की बौछारें राहत दे जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:02 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा आगामी तीन दिन मौसम का हाल
Kumaon Weather News Update : जानिए कैसा रहेगा आगामी तीन दिन मौसम का हाल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बीच-बीच में आए दिन बारिश की बौछारें राहत दे जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर आंशिक बादलों के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार को बारिश की बहुत अधिक संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर हल्की एक्टिविटी जरूर दिख सकती है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन            अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी          29.2         23.7

रुद्रपुर              28.2          25.7

नैनीताल           22.2         17.0

चम्पावत           22.4        18.0

पिथौरागढ़         24.9         19.0

बागेश्वर           30.5          21.7

जागेश्वर           20.5         16.1

हल्द्वानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

गुरुवार सुबह हल्द्वानी व आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। करीब 20 मिनट हुई बारिश के बाद तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम 23.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। रुद्रपुर के तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार को रुद्रपुर का तापमान 28 डिग्री के करीब आ गया। जबकि एक दिन पहले पारा 33 डिग्री से अधिक था।

एलागाड़ और बूंदी छियालेख में मार्ग खुला

धारचूला से तवाघाट तक आवाजाही प्रारंभ हो चुकी है। धारचूला और तवाघाट के मध्य एलागाड़ में चट्टानें खिसकने से मार्ग बंद हो गया था। गुरु वार सायं बीआरओ ने एलागाड़ के पास मार्ग खोल दिया है। जिसके चलते तवाघाट तक वाहन चलने लगे हैं। तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में उच्च हिमालय में बूंदी से छियालेख के बीच भी मार्ग खोल दिया गया है। यह जानकारी बीआरओ ने दी है।

chat bot
आपका साथी