ग्रेच्युटी में हेरफेर का आरोप, केएमवीएन के रिटायर्ड कर्मचारी ने दी अनशन की चेतावनी

केएमवीएन के रिटायर्ड कर्मचारी ने ग्रेच्युटी में हेरफेर का आरोप लगाया है। कर्मचारी का आरोप है कि उन्हें ग्रेच्युटी व जमा अवकाश नकदीकरण में करीब एक लाख रुपए कम भुगतान किया गया है। रिटायर्ड कर्मचारी ने केएमवीएन के एमडी को पत्र लिखकर बकायों का भुगतान करने की गुहार लगाई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:01 AM (IST)
ग्रेच्युटी में हेरफेर का आरोप, केएमवीएन के रिटायर्ड कर्मचारी ने दी अनशन की चेतावनी
ग्रेच्युटी में हेरफेर का आरोप, केएमवीएन के रिटायर्ड कर्मचारी ने दी अनशन की चेतावनी

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के रिटायर्ड कर्मचारी ने ग्रेच्युटी में हेरफेर का आरोप लगाया है। कर्मचारी का आरोप है कि उन्हें ग्रेच्युटी व जमा अवकाश नकदीकरण में करीब एक लाख रुपए कम भुगतान किया गया है। रिटायर्ड कर्मचारी ने केएमवीएन के एमडी को पत्र लिखकर बकायों का भुगतान करने की गुहार लगाई है। भुगतान नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है।

काठगोदाम निवासी गोविंद सिंह मेहता का कहना है कि वह पिछले साल रिटायर्ड हो गए थे। एक साल बाद भी उनके ग्रेच्युटी की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। एमडी को लिखे पत्र में मेहता ने कहा है कि ग्रेच्युटी व अवकाश नकदीकरण की धनराशि का एडवांस राशि से घटाने के बाद 96543 रुपये बकाया है। इस संबंध में पूर्व में भी पत्र लिख चुके हैं। इसके बाद भी बकाये का भुगतान नहीं होने पर 28 अक्टूबर से नैनीताल स्थित मुख्यालय में आमरण अनशन की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रति डीएम, श्रमायुक्त और कुमाऊं आयुक्त को भेजी है।

यह रखी तीन मांगें निगम की ओर से दी जाने वाली धनराशि, जीआई, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण व छठे वेतनमान की राशि का विवरण दिया जाए। वर्ष 2013-14 से 31 अगस्त 2019 तक का लेखा, स्टाक के वितरण दिया जाए। वर्ष 2014-15 के अग्निकांड में नष्ट हुए समायोजन वाउचर की जानकारी दी जाए।

chat bot
आपका साथी