शुरू हुआ केमू बसों का संचालन, सुबह छह बजे पहाड़ के यात्रियों का लेकर हुईं रवाना

साढ़े तीन महीने के बाद बुधवार को कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की बसों की सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:17 PM (IST)
शुरू हुआ केमू बसों का संचालन, सुबह छह बजे पहाड़ के यात्रियों का लेकर हुईं रवाना
शुरू हुआ केमू बसों का संचालन, सुबह छह बजे पहाड़ के यात्रियों का लेकर हुईं रवाना

हल्द्वानी, जेएनएन : साढ़े तीन महीने के बाद बुधवार को कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की बसों की सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। सुबह नौ बजे तक हल्द्वानी से चार बसों से 25 यात्री कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। बसों में शारीरिक दूरी, फ़ेस मास्क पहने यात्रियों को ही बस में सफ़र करने की अनुमति दी गई। हालांकि लगातार रिमझिम बारिश होने से केमू स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई।

केमू अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला ने बताया कि ट्रायल के तौर पर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 25 बसों की सेवाएं शुरू की गई हैं। बुधवार को सुबह छह बजे पांच यात्रियों को लेकर पहली बस बागेश्वर के लिए रवाना की गई है। इसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते तीन और बसें पहाड़ के अलग-अलग क्षेत्र के लिए रवाना की गईं। वहीं, रामनगर से भी केमू की 12 बसों का संचालन शुरू किया गया है। हालांकि लगातार तेज़ बारिश से यात्रियों की संख्या काफी कम है।

इधर, अलमोड़ा जाने के लिए बस में बैठे यात्री किशन बिष्ट ने कहा कि केमू बसों की सेवा शुरू होने से राहत मिली है। लेकिन किराया दरों में बेतहाशा वृद्धि से दोगुना किराया देना पड़ रहा है। बागेश्वर जा रहे मोहन जोशी का कहना है रोडवेज़ प्रबंधन द्वारा सभी सार्वजनिक वाहनों के किराए में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार को इसपर अंकुश लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 

ब्लैक होल से निकलने वाली गामा किरणों के श्रोत ब्लेजार पर हुआ अहम अध्ययन, आप भी जानिए 

मासूम को मार डालने वाला तेंदुआ नरभक्षी घोषित, शिकारियों से किया गया संपर्क 

chat bot
आपका साथी