देश में न्यायिक व्यवस्था सुधारने के लिए नौ हजार करोड़ स्वीकृत : किरण रिजिजू

देवसिंह मैदान पिथौरागढ़ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का उद्घाटन करते हुए रविवार को केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पिथौरागढ़ में आयोजित शिविर न्याय आपके द्वार का नमूना है। देश में इस तरह के शिविरों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्रदान करना है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 03:11 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 03:11 PM (IST)
देश में न्यायिक व्यवस्था सुधारने के लिए नौ हजार करोड़ स्वीकृत : किरण रिजिजू
देश भर में न्यायिक व्यवस्था में सुधार के लिए नौ हजार करोड़ स्वीकृत : किरण रिजिजू

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का उद्घाटन करते हुए रविवार को केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पिथौरागढ़ में आयोजित शिविर न्याय आपके द्वार का नमूना है। देश में इस तरह के शिविरों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्रदान करना है।

विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश भर में न्यायिक व्यवस्था में सुधार के लिए नौ हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से न्याय भवन सहित न्यायालयों में नेट कनेक्टिविटी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार करना है । अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण करते हुए आमजन को कानूनों की जानकारी देने और न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को गति देने के लिए पैनल लॉयर, पैरा लीगल वालंटियर तैनात किए गए हैं। जेलों में बंद कई कैदी लीगल सुविधा नहीं मिलने से वंचित हैं। पैरा लॉयर और पीएलवी ऐसे कैदियों के लिए लीगल सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में आयोजित यह शिविर लोगों के लिए मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर अधिक समय के लिए होने चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इससे पूर्व देव सिंह मैदान में पहुंचने के बाद उन्होंने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए। इसके अलावा दर्जनों लोगों वनराजियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। शिविर में उच्चत्त्तम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष उदय उमेश ललित , मुूख्य न्यायाधीश उत्त्तराखंड उच्च न्यायालय राघवेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया ।

chat bot
आपका साथी