हिंदू पंचांग के आखिरी माह फाल्गुन का आगाज, 25 मार्च से होगी खड़ी होली की शुरुआत

हिंदू पंचांग का आखिरी माह फाल्गुन रविवार से शुरू हो गया है। इस माह 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। मार्च आखिरी सप्ताह में होलीकोत्सव मनाया जाएगा। होली का रंग भले 29 मार्च को खेला जाएगा लेकिन कुमाऊं में 25 मार्च से खड़ी होली की शुरुआत हो जाएगी।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:32 AM (IST)
हिंदू पंचांग के आखिरी माह फाल्गुन का आगाज, 25 मार्च से होगी खड़ी होली की शुरुआत
हिंदू पंचांग के आखिरी माह फाल्गुन का आगाज, 25 मार्च से होगी खड़ी होली की शुरुआत

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हिंदू पंचांग का आखिरी माह फाल्गुन रविवार से शुरू हो गया है। इस माह 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। मार्च आखिरी सप्ताह में होलीकोत्सव मनाया जाएगा। होली का रंग भले 29 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन कुमाऊं में 25 मार्च को एकादशी को होली का रंग पडऩे के साथ खड़ी होली की शुरुआत हो जाएगी। कुमाऊं में होली का उत्साह व उमंग के तौर पर देखा जाता है। होली में लोग छोटे-बड़े का भेद भूलकर एक साथ रंग खेलते हुए एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

उत्सव व आध्यात्मिक मायने भी खास

शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा होती है। संतान सुख के लिए बालकृष्ण पूजा का विधान है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए राधा-कृष्ण का पूजना करना चाहिए। ज्ञान प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि फाल्गुन उत्सव के साथ ही अध्यात्म और प्रकृति के लिहाज से भी खास है। शिव-पार्वती के विवाह की तिथि महाशिवरात्रि इसी महीने मनाई जाती है। रंगों का त्योहार होली भी मार्च में रहेगी।

वसंत का आगाज, निखरेगी प्रकृति

फाल्गुन से वसंत की भी शुरुआत हो जाती है। प्रकृति में कई बदलाव होते हैं। फाल्गुन में श्रीकृष्ण और चंद्र की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि चंद्रदेव का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था। नौ मार्च को आमलकी एकादशी का व्रत होगा। शुक्ल पक्ष की एकादशी 25 मार्च को रहेगी। अमावस्या 13 तारीख को मनाई जाएगी। 28 मार्च को फाल्गुन पूर्ण‍िमा है। इसी दिन होलिका दहन होगा। अगले दिन 29 तारीख को होली का रंग खेला जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी