पहाड़ के रूटों पर सवारियों के लिए आज से बसों की संख्या बढ़ाएगा केमू

पहाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाली केमू आज से संचालन के लिए बसों की संख्या को बढ़ाएगा। 25 बसें अलग-अलग रूट और चलेंगी। वहीं प्रबंधन का कहना है कि सवारियों की संख्या के हिसाब से आगे और संचालन बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:21 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:21 AM (IST)
पहाड़ के रूटों पर सवारियों के लिए आज से बसों की संख्या बढ़ाएगा केमू
पहाड़ के रूटों पर सवारियों के लिए आज से बसों की संख्या बढ़ाएगा केमू

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : पहाड़ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। पहाड़ की लाइफलाइन कहे जाने वाली केमू आज से संचालन के लिए बसों की संख्या को बढ़ाएगा। 25 बसें अलग-अलग रूट और चलेंगी। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि सवारियों की संख्या के हिसाब से आगे और संचालन बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

दो मई को शासन से किराये के विवाद को लेकर पहाड़ पर केमू संचालन ठप कर दिया था। कुमाऊं के 100 से ज्यादा रूटों पर करीब 350 बसों का संचालन किया जाता है। वैसे रोडवेज द्वारा हड़ताल के दौरान अपनी बसें पहाड़ भेजी गई थी। लेकिन हर मार्ग पर नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक हफ्ते पहले सरकार ने नई एसओपी जारी कर गाड़ी की सीट क्षमता के हिसाब से बसें चलाने का आदेश जारी किया तो केमू ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। अब तक रोज 40 बसें चलाई जा रही थी। मगर आज से 30 गाडिय़ां और बढ़ाई जाएगी।

मालिक गाड़ी रिलीज करवाने में जुटे

डेढ़ माह से केमू की अधिकांश बसें आरटीओ ऑफिस में सरेंडर थी। 250 मालिकों द्वारा टैक्स बचाने के लिए कागज सरेंडर किए गए थे। वहीं, अब संचालन की उम्मीद देख लोग बसों को रिलीज कराने में जुटे हैं। पिछले दो माह से कारोबार खत्म होने के कारण लोगों को किश्त देने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए गाड़ी चलवाने का फैसला लिया गया। केमू मालिकों के मुताबिक 40 लोगों ने वाहन रिलीज के लिए फाइल लगा दी है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी