प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में कवलजीत व विशाल को मिली अहम जिम्मेदारी
कवलजीत सिंह गुजराल (नीटू) को संगठन का जिला उपाध्यक्ष व विशाल जुनेजा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता व महामंत्री आनंद सिंह अधिकारी की संस्तुति पर केंद्रीय कार्यकारिणी ने दोनों पदाधिकारियों को जिला इकाई में शामिल किया है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्टनगर कारोबारी कवलजीत सिंह गुजराल (नीटू) को संगठन का जिला उपाध्यक्ष व विशाल जुनेजा को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता व महामंत्री आनंद सिंह अधिकारी की संस्तुति पर केंद्रीय कार्यकारिणी ने दोनों पदाधिकारियों को जिला इकाई में शामिल किया है।
प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से ट्रांसपोर्ट व्यावसायियों के हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं। कारोबारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। दोनों के जुडऩे से संगठन को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय संयोजक धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, महामंत्री राजेंद्र फस्र्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश सचिव नरेंद्र साहनी, महामंत्री मनोज जोशी, संरक्षक भगवान सहाय, पूरन पाठक, रामप्रसाद कश्यप, पार्षद राजेंद्र मुन्ना आदि ने खुशी व्यक्त की है।