रक्तदान के साथ शुरू हुआ काठगोदाम खेल महोत्सव, एक सप्‍ताह चलेगा आयोजन

काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल महोत्सव शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान कार्यक्रम के साथ की जा रही है। कार्यक्रम में करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया। काठगोदाम खेल महोत्सव का आयोजन नगर निगम इंटर कालेज परिसर में हो रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:49 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:49 PM (IST)
रक्तदान के साथ शुरू हुआ काठगोदाम खेल महोत्सव, एक सप्‍ताह चलेगा आयोजन
रक्तदान के साथ शुरू हुआ काठगोदाम खेल महोत्सव, एक सप्‍ताह चलेगा आयोजन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खेलों को बढ़ावा देने के लिए काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल महोत्सव शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान कार्यक्रम के साथ की जा रही है। कार्यक्रम में करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया। काठगोदाम खेल महोत्सव का आयोजन नगर निगम इंटर कालेज परिसर में हो रहा है। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के सचिव जुबैर मोहम्मद ने बताया कि इस बार खेल महोत्सव का लगातार दूसरा सीजन है। जिसका मकसद खेलों के प्रति लोगों की घट रही रुचि को बढ़ाना है। जुबैर मोहम्मद ने बताया कि वर्तमान समय में एकमात्र क्रिकेट खेल के प्रति लोगों में दीवानगी दिख रही है। जिसका असर है कि अन्य खेलों के प्रति लोगों लोगों की अभिरुचि कम कम हो रही है। ऐसे में खेल महोत्सव के माध्यम से स्थानीय खिलाडिय़ों को मौका दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दीपक खत्री ने बताया कि बच्चे, किशोर उम्र व युवा सभी को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का समन्वित प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में देश में हर तरह के स्पोर्ट्स में युवा बेहतर कर रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के अलावा फुटबाल, हाकी, एथलेटिक्स आदि के लिए भी प्रयास करने की जरूरत है। जिससे भारत देश सभी तरह के खेलों का बादशाह बन सके। वर्तमान में जिस तरह का प्रयास हर गांव-गली में क्रिकेट को लेकर हो रहा है, ठीक वैसा ही माहौल अन्य सभी खेलों को देने की जरूरत है। जिससे खिलाडिय़ों को आगे बढऩे में मदद मिल सके। उपाध्यक्ष एडवोकेट कुंदन बिष्ट ने बताया कि सोमवार को अपराह्न एक बजे से अंडर-10 के फुटबाल मैच खेले जाएंगे। एथलेटिक्स, थ्रो बाल, चेयर गेम आदि का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे सभी वर्ग को खेलों के माध्यम से जोड़ा जा सके।

chat bot
आपका साथी