यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा, हमारी सरकार बनेगी तो लागू करेंगे भू-कानून

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनी तो भू-कानून लागू किया जाएगा। प्रदेश में पर्यावरण व जंगल बचाने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार से निश्शुल्क एलपीजी देने की मांग की गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:26 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:26 AM (IST)
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा, हमारी सरकार बनेगी तो लागू करेंगे भू-कानून
यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा, हमारी सरकार बनेगी तो तो लागू करेंगे भू-कानून

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनी तो भू-कानून लागू किया जाएगा। प्रदेश में पर्यावरण व जंगल बचाने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार से निश्शुल्क एलपीजी देने की मांग की गई है। बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे ऐरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने को कहा।

ऐरी ने कहा कि दल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए दो माह के भीतर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगा। जिससे सभी प्रत्याशी क्षेत्र में जाकर चुनाव की तैयारियों में जुट सकें। उत्तराखंड क्रांति दल को पुराने तेवर में लाना उनकी प्राथमिकता है। राज्य बनने के बाद भी कई मांगे अधूरी रह गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल का सांगठनिक विस्तार भी नए रूप में किया जाएगा। इससे पूर्व यूकेडी जिला कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता काे सभी सरकारोंं ने  ठगा है।    

इसमें जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी शामिल थे। जबकि संगठन की बैठक में पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, हिमांशु शर्मा, राकेश भट्ट, खड़क सिंह बगडवाल आदि मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, विधानसभा चुनाव आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी