पोषक तत्वों से भी भरपूर है कल्पवृक्ष च्यूरा, लैब में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्सियम व मैग्निशियम के प्रचुर मात्रा में होने की हुई पुष्टि

चम्पावत के सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने करीब एक माह पूर्व च्यूरा के फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की पहचान के लिए दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजा था। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में च्यूरा हो पोषक तत्वों से भरपूर पाया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 04:47 PM (IST)
पोषक तत्वों से भी भरपूर है कल्पवृक्ष च्यूरा, लैब में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्सियम व मैग्निशियम के प्रचुर मात्रा में होने की हुई पुष्टि
कुमाऊं वन रेंज के साथ जिले केकई हिस्सों में च्यूरा की नर्सरी तैयार की जा रही है।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : कल्पवृक्ष के नाम से पहचाना जाने वाला च्यूरा औषधीय गुणों से भरपूर है। वैज्ञानिक प्रयोग शाला में की गई टेस्टिंग से इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होने की पुष्टि हुई है। चम्पावत के सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने करीब एक माह पूर्व च्यूरा के फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की पहचान के लिए दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजा था। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में च्यूरा हो पोषक तत्वों से भरपूर पाया गया है।

नई दिल्ली स्थित सिगमा प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में पाया गया है कि च्यूरा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, कैल्सियम व मैग्निशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। च्यूरा को इंडियन बटर ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके फलों के बीज से शुद्ध घी तैयार होता है। च्यूरा काली, सरयू, पूर्वी रामगंगा और गोरी गंगा नदी घाटियों में पाया जाता है। इसका फल बेहद मीठा होता है। चम्पावत जिले के पनार क्षेत्र के साथ तल्ली बाराकोट से लगे च्यूरानी गांव में इसकी पैदावार अन्य स्थानों की अपेक्षा ज्यादा होती है। इसके गुणों को देखते हुए लंबे समय से इसको रोजगार से जोडऩे की कोशिशें की जा रही थी। सीडीओ की पहल पर काली कुमाऊं वन रेंज के साथ जिले केकई हिस्सों में च्यूरा की नर्सरी तैयार की जा रही है।

च्यूरा का वनस्पतिक नाम डिप्लोनेमा बुटीरैशिया है। तीन हजार फिट की ऊंचाई वाले क्षेत्र तक इसके पेड़ 12 से 21 मीटर तक ऊंचे होते हैं। पहाड़ के घाटी वाले क्षेत्रों में इसके जब फूल  खिलते हैं तब शहद का काफी उत्पादन होता है। इसकी पत्तियां चारे व भोजन पत्तल के अलावा धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग में लाई जाती है। च्यूरे की खली से मोमबत्ती, वेसलीन और कीटनाशक तैयार किया जाता है।  इसके पोषक तत्वों की पहचान के बाद अब जिले में बड़े पैमाने पर च्यूरा पौधों का रोपण करने की तैयारी की जा रही है। 

च्यूरा में पाए गए पोषक तत्व 

प्रोटीन                    0.30 ग्राम 

कार्बोहाइड्रेट              0.76 ग्राम 

संतृप्त वसा               69.35 ग्राम 

बहु असंतृप्त वसा        2.31 ग्राम 

एक असंतृप्त वसा        22.78 ग्राम 

ट्रांसफेट                   5.14 ग्राम 

कैल्सियम                94.27 ग्राम 

मैग्नेशियम                15.52 ग्राम

डाइटीशियन के पास भेजी जाएगी रिपोर्ट

सीडीओ आरएस रावत ने बताया च्यूरा काफी पोषक तत्वों से भरपूर है। दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे गए च्यूरा की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए गए हैं। अब देखना यह है कि यह शरीर के लिए कितना लाभदायक है। इसके लिए इसकी रिपोर्ट डायटीशियन को भेजी जा रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी