खोला गया झूलाघाट पुल, भारतीय बाजार से खरीदारी के लिए पहुंचे नेपाल के लोग

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से भारत-नेपाल को जोडऩे वाला झूला पुल बंद कर दिया गया था। इस बीच दोनों देशों के लोगों द्वारा आपात स्थिति में अनुरोध करने पर प्रशासन गृह मंत्रालय की अनुमति लेकर कुछ देर के लिए पुल को खोल दे रहा है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:07 PM (IST)
खोला गया झूलाघाट पुल, भारतीय बाजार से खरीदारी के लिए पहुंचे नेपाल के लोग
नेपाल पुलिस भारत से कोई सामान नहीं खरीदने की हिदायत भी देती जा रही थी।

जागरण संवाददाता, झूलाघाट (पिथौरागढ़) : 10 माह बाद नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट कस्बे के व्यापारियों के चेहरों की मुस्कान लौटी। व्यापारियों की मांग पर दोनों देशो के प्रशासन की सहमति पर भारत-नेपाल को जोडऩे वाला झूला पुल दो दिन के लिए खोला गया है। पहले दिन सोमवार को पांच सौ से अधिक नेपाली नागरिक भारत आए और जमकर खरीदारी की।

कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से भारत-नेपाल को जोडऩे वाला झूला पुल बंद कर दिया गया था। इस बीच दोनों देशों के लोगों द्वारा आपात स्थिति में अनुरोध करने पर प्रशासन गृह मंत्रालय की अनुमति लेकर कुछ देर के लिए पुल को खोल दे रहा है। झूलाघाट पुल पर होकर नेपाल से भारत आने वाले लोगों को नेपाल पुलिस भारत से कोई सामान नहीं खरीदने की हिदायत भी देती जा रही थी। झूलाघाट बाजार पूरी तरह नेपाली ग्राहकों पर आश्रित है। दस माह से झूलाघाट की व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई थीं। गत दो-तीन महीनों से व्यापारिक गतिविधियों के लिए पुल खोलने की मांग को लेकर यहां के व्यापारी आंदोलन कर रहे थे।

आंदोलन को देखते हुए भारत-नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों ने आपस मेें वार्ता की। जिसके बाद सोमवार  मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक आम लोगों के लिए खोलने की अनुमति दे दी गई। पहले दिन सोमवार को पुल खुला तो नेपाल से खरीदारी के लिए नेपाली नागरिक भारत आए और बाजार से सामान की खरीदारी की। पहले दिन करीब पांच सौ अधिक नेपाल नागरिकों के भारत आने का अनुमान है। मंगलवार को भी पुल खुलेगा। इस दौरान नेपाल से आने वाले सभी लोगों की पुल पर चिकित्सा जांच की गई।

chat bot
आपका साथी