आसाम राइफल्स के जवान प्रकाश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चंपावत जिले के पाटी विकास खंड के थुवा मौनी गांव निवासी आसाम राइफल्स के जवान प्रकाश राम का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:26 PM (IST)
आसाम राइफल्स के जवान प्रकाश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
आसाम राइफल्स के जवान प्रकाश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लोहाघाट, जागरण संवाददाता : चंपावत जिले के पाटी विकास खंड के थुवा मौनी गांव निवासी आसाम राइफल्स के जवान प्रकाश राम का हार्ट अटैक से निधन हो गया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

लोहाघाट के ऋषेश्वर घाट में आइटीबीपी 36वीं वाहिनी के एएसआइ सुभाष चंद्र के नेतृत्व में कुलदीप सिंह, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, राम किशन, गिरीश सिंह, अरविंद, अमित, प्रसन्ना हिमवीर आदि जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। चिता को उनके बड़े भाई महेश राम ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

43 वर्षीय प्रकाश पुत्र लछी राम आसाम राइफल की 34वीं बटालियन में तैनात थे। 30 मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की देर शाम उनके पेट और सीने में अचानक दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। वे अपने पीछे पत्नी के साथ तीन बेटियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी