शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा, एक हाथ कटकर अलग हुआ, दर्दनाक मौत

दो बेटियों के साथ शादी से लौट रहे स्कूटी सवार जवान को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 10:49 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:29 PM (IST)
शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा, एक हाथ कटकर अलग हुआ, दर्दनाक मौत
शादी से बेटियों संग लौट रहे जवान को वाहन ने रौंदा, एक हाथ कटकर अलग हुआ, दर्दनाक मौत

रामनगर, जेएनएन : दो बेटियों के साथ शादी से लौट रहे स्कूटी सवार जवान को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन का पुलिस पता नहीं लगा पाई है।

रामनगर के अंतर्गत पीरूमदारा सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियरिंग गु्रप की 59 यूनिट में तैनात था। दस दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर आया था। रविवार रात में वह हल्दुआ गांव स्थित एक विवाह समारोह में गया था। रात में वह वह अपनी बेटी रितिका व निहारिका के साथ 11 बजे स्कूटी से घर वापस आ रहा था। हिम्मतपुर गांव के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी एक बेटी निहारिका भी हादसे में घायल हो गई। चालक मय वाहन के फरार हो गया।

उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल देवेंद्र को काशीपुर निजी हॉस्पिटल उपचार के लिए भेजा। काशीपुर से भी उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा गया। हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम काशीपुर में किया जा रहा है। आरोपित चालक व वाहन का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी