किच्‍छा में आयोजित राम मंदिर निर्माण जन जागरण पद यात्रा में उमड़ा सैलाब

ऊधतमसिंहनगर जिले के किच्‍छा में रविवार को आयोजित राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता पदयात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर राम मंदिर निर्माण में अपनी आस्था व्यक्त की। लोगों ने फूल बरसाकर पदयात्रा का स्‍वागत किया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:58 PM (IST)
किच्‍छा में आयोजित राम मंदिर निर्माण जन जागरण पद यात्रा में उमड़ा सैलाब
किच्‍छा में आयोजित राम मंदिर निर्माण जन जागरण पद यात्रा में उमड़ा सैलाब

किच्छा, जागरण संवाददाता : ऊधतमसिंहनगर जिले के किच्‍छा में रविवार को आयोजित राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरूकता पदयात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर राम मंदिर निर्माण में अपनी आस्था व्यक्त की। 

पद यात्रा रविवार दोपहर पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच से शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे ध्वजवाहक भगवा ध्वज ले चल रहे थे। उनके पीछे भगवान श्रीराम के दरबार की सुंदर झांकी थी। उसके पीछे जनसैलाब मंदिर निर्माण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहा था। 

यात्रा से पूरा नगर भगवा झंडे से पट गया। पद यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा से यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा पुरानी मंडी से महाराणा प्रताप चौक से डीडी चौक से बरेली मार्ग आवास से होते हुए दरऊ चौक से होते हुए वापस रामलीला मंच पहुच कर सम्पन्न हुई।

पद यात्रा में विधायक राजेश शुक्ला, कुंदन लाल खुराना, दिनेश भाटिया, विवेकदीप सिंह दीपू, अनिल अग्रवाल, अजय तिवारी, किशन गोयल, राजकुमार बजाज, विजय अरोरा, गुलशन सिंधी, राकेश गुप्ता, लवी सहगल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी