गरमपानी में जाम से स्कूली बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा, यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी

आए दिन कई बार वाहनों के चक्के थम जाने से बाजार क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। जिस कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:30 AM (IST)
गरमपानी में जाम से स्कूली बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा, यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी
स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डाल आवाजाही करते हैं।

जागरण संवाददाता, गरमपानी : अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आए दिन जाम लगने से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारों से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

खैरना बाजार क्षेत्र में जाम बड़ी समस्या बन चुकी है। आए दिन कई बार वाहनों के चक्के थम जाने से बाजार क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। जिस कारण पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डाल आवाजाही करते हैं। राहगीरों पर भी खतरा मंडरा रहा है कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। जाम में कई बार एंबुलेंस व आपातकालीन वाहन भी फंस रहे हैं जिससे मरीजों की जान भी जोखिम में पड़ जा रही है। बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है।

बाजार क्षेत्र में कई टैक्सी वाहन चालकों के हाईवे पर ही वाहन खड़े कर दिए जाने से भी जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। बाजार क्षेत्र में कई जगह अस्थाई पार्किंग बन चुकी है जो जाम की बड़ी वजह है। पूर्व ग्राम प्रधान पूरन लाल साह, व्यापारी नेता महिपाल सिंह बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह,राजेंद्र सिंह, फिरोज अहमद ने बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो फिर तहसील मुख्यालय में आंदोलन शुरु किया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी