जल संस्थान ने शिकायत व स्टाफ की निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम, शिफ्ट के हिसाब से लगाई ड्यूटी

समस्याओं को दूर करने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कंट्रोल रूम तैयार किया है जहां फोन पर लोगों की समस्या नोट करने के साथ समाधान भी किया जाएगा। संबंधित एरिया के जेई व अन्य स्टाफ को समस्या नोट करवाई जाएगी। स्टाफ के काम की भी निगरानी होगी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:09 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:09 PM (IST)
जल संस्थान ने शिकायत व स्टाफ की निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम, शिफ्ट के हिसाब से लगाई ड्यूटी
पानी से जुड़ी किसी मामले को लेकर लोग 05946-220776 पर संपर्क कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पानी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने कंट्रोल रूम तैयार किया है, जहां फोन पर लोगों की समस्या नोट करने के साथ समाधान भी किया जाएगा। संबंधित एरिया के जेई व अन्य स्टाफ को कॉल के तुरंत बाद समस्या नोट करवाई जाएगी। ऐसे में स्टाफ के काम की भी निगरानी होगी। रोज दर्ज होने वाली समस्याओं की समीक्षा भी होगी, ताकि जवाबदेही तय हो सके।

हल्द्वानी में नलकूपों के फुंकने के कारण लोगों को अक्सर पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लाइन चोक होने, नलकूप समय से न चलने, पानी आपूर्ति का सिस्टम गड़बड़ाने सहित कई तरह की दिक्कत अक्सर सामने आती है। वहीं, हर काम के लिए दफ्तर पहुंचने वाले लोग एक शिकायत और करते है कि संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर और स्टाफ फोन कम ही उठाते हैं। इसे देखते हुए ईई संजय श्रीवास्ताव ने बताया कि लोगों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक यह चालू रहेगा। इससे लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान होने के साथ ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी।

शिफ्ट के हिसाब से तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इससे लोगों की समस्या का जल्दी समाधान हो सकेगा। इसके साथ ही स्टाफ की निगरानी होने से वह किसी तरह की काम में लापरवाही नहीं कर पाएंगे। पानी से जुड़ी किसी मामले को लेकर लोग 05946-220776 पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन पर चालू हुआ दस दिन से बंद पानी

जल संस्थान द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम पर आई कॉल की वजह से कालाढूंगी रोड स्थित नैनीताल बैंक के पास के एरिया में दस दिन से ठप सप्लाई बहाल हो गई। लाइन चोक होने से दिक्कत थी। पहले दिन कुल सात शिकायत आई थी। सीवर मामले भी इसमें शामिल थे। तीन समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी