Mann Ki Baat : जगदीश कुनियाल के काम को जागरण ने राष्ट्रीय फलक पर उभारा था, आज पीएम मोदी ने मन की बात में उन्‍हें सराहा

Mann Ki Baat 9 फरवरी के अंक में धरा पर बिखेरी हरियाली तो सूखे जलस्रोत में आया पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसका संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और रविवार को मन की बात में परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के काम की सराहना की है।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:26 PM (IST)
Mann Ki Baat : जगदीश कुनियाल के काम को जागरण ने राष्ट्रीय फलक पर उभारा था, आज पीएम मोदी ने मन की बात में उन्‍हें सराहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर में रहने वाले जगदीश कुनियाल जी का काम भी बहुत कुछ सिखाता है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : Mann Ki Baat : दैनिक जागरण ने 9 फरवरी के अंक में धरा पर बिखेरी हरियाली तो सूखे जलस्रोत में आया पानी, शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसका संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और रविवार को मन की बात में सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के काम की सराहना की है। मन की बात में जिले का नाम आने से जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और जगदीश लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। 

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने रेडियो कार्यक्रम का 74 वां संस्करण में बागेश्वर जिले के सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल के कार्य की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के बागेश्वर में रहने वाले जगदीश कुनियाल जी का काम भी बहुत कुछ सिखाता है। जगदीश जी का गांव और आस-पास का क्षेत्र पानी की जरूरतों के लिए एक प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर था। लेकिन कई साल पहले ये स्रोत सूख गया। इससे पूरे इलाके में पानी का संकट गहराता चला गया। जगदीश ने इस संकट का हल वृक्षारोपण से करने की ठानी। उन्होंने पूरे इलाके में गांव के लोगों के साथ मिलकर हजारों पेड़ लगाए और आज उनके इलाके का सूख चुका वो जलस्रोत फिर से भर गया है। मन की बात में जिले के नाम आने पर जगदीश के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दैनिक जागरण का जताया आभार

दैनिक जागरण ने 9 फरवरी को यह खबर आल एडिशन में जारी की थी। जिसका इंपैक्ट हुआ है। जगदीश कुनियाल ने दैनिक जागरण का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 वर्ष से पौधारोपण कर रहे हैं और अब उन्हें सफलता हासिल हुई है। दैनिक जागरण ने उनके काम को देखा और देश तक उनका नाम पहुंचाया। अब प्रधानमंत्री ने मन की बात में उनका जिक्र किया है और गदगद हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण अखबार एक विश्वसनीय अखबार है। सही चीजों को पाठकों के मध्य परोसता है और जिससे समाज को नई दिशा मिलती है।

जगदीश को मिला कठोर तपस्या का फल

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जगदीश को कठोर तपस्या का फल मिला है। जिद जब जुनून में बदल जाए तो सार्थक परिणाम भी जरूर मिलते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जगदीश कुनियाल ने। अपने जज्बे को परिणाम में बदलने वाले जगदीश ने एक-दो साल नहीं बल्कि 20 साल का कठोर तप किया। उन्होंने उन्हें बधाइयां दी हैं।

गरुड़ ब्लाक को गर्व है

ब्लाक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट ने जगदीश के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके ब्लाक के सिरकोट गांव के जगदीश ने प्रधानमंत्री की मन की बात में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जगदीश असली सम्मान के हकदार हैं।  

एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे पटवारी

सिरकोट के परकोटी गांव निवासी जगदीश कुनियाल ने कहा कि उन्हें वन पंचायत सरपंच भिलकोट बसंत बल्लभ जोशी ने पौधारोपण की प्रेरणा मिली और उन्होंने देवदार व बांज समेत तमाम प्रजाति के पेड़ उगाकर बंजर भूमि को जंगल का रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें कई लोगों के फोन आए। गत शुक्रवार को एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय पटवारी संजय कुमार ने जंगल और जलस्रोत का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीडीओ डीडी पंत के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश जोशी ने भी रिपोर्ट बनाई। गत दिवस दूरदर्शन की टीम भी गांव पहुंची। उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिडियाल ने भी उनका जंगल देखा था। यह भी पढ़ें : बागेश्‍वर में महिलाओं ने पेश की मिसाल, जैविक सब्जियों का उत्पादन कर बनीं आत्‍मनिर्भर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी