आईटीबीपी के जवान ने दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनासलू पर फहराया तिरंगा

पिथौरागढ़ जिले के दारमा घाटी के सोन निवासी आईटीबीपी में तैनात कमांडेट रतन सिंह सोनाल ने अपने एक साथी आईटीबीपी के उपसेनानी अनूप नेगी के साथ शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे नेपाल के गोरखा अंचल के मनासलू पर्वत (8163 मीटर) का आरोहण कर तिरंगा और आईटीबीपी का झंडा फहराया।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:45 PM (IST)
आईटीबीपी के जवान ने दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनासलू पर फहराया तिरंगा
आईटीबीपी के जवान ने दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनासलू पर फहराया तिरंगा

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : पिथौरागढ़ जिले के दारमा घाटी के सोन निवासी आईटीबीपी में तैनात कमांडेट रतन सिंह सोनाल ने अपने एक साथी आईटीबीपी के उपसेनानी अनूप नेगी के साथ शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे नेपाल के गोरखा अंचल के मनासलू पर्वत (8163 मीटर) का आरोहण कर तिरंगा और आईटीबीपी का झंडा फहराया। उनकी इस सफलता पर आईटीबीपी और सीमान्त के लोगों में खुशी की लहर है।

बेस कैंप लौटने के बाद फोन पर जानकारी देते हुए कमांडेट रतन सिंह सोनाल ने बताया कि सात सितंबर को अभियान में आईटीबीपी के दो पर्वतारोही और देश के अन्य पर्वतारोहियों ने शुरू किया था। 25 सितंबर को आईटीबीपी के दो लोग सहित अन्य देश के छह पर्वतारोही ने मनासलू चोटी पर चढऩे में सफलता पाई।

पर्वतारोही रतन सिंह सोनाल ने चौथी बार आठ हजार मीटर से अधिक ऊंची चोटी का सफल आरोहण किया है। इससे पूर्व सोनाल माउंट एवरेस्ट, संतोपथ, मुकुट, ससेरकंगरी, प्लेटो और नन्दादेवी ईस्ट आदि शिखर का सफल आरोहण कर चुके हैं। सोनाल की इस सफलता पर माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्‍याल और शीतल ने बधाई दी है। बता दें कि रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में केंद्रीय शस्त्र पुलिस फोर्स की कुल तीन सदस्यों की टीम ने इसी साल 23 मई को दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी ल्होत्से पर्वत 8516 मीटर पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहराया था।

chat bot
आपका साथी