International Yog Day 2021 : हिमालय की गोद में आइटीबीपी व एसएसबी के जवानों ने किया योग

International Yog Day 2021 उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी कालापानी मिलम छियालेख में तैनात सेना आइटीबीपी व एसएसबी के जवानों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं का अभ्यास किया। बच्चों युवाओं बुजुर्गों महिलाओं में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:35 PM (IST)
International Yog Day 2021 : हिमालय की गोद में आइटीबीपी व एसएसबी के जवानों ने किया योग
International Yog Day 2021 : हिमालय की गोद में आइटीबीपी व एसएसबी के जवानों ने किया योग

पिथौरागढ़, संवाद सहयोगी : International Yog Day 2021 : वैश्विक महामारी कोरोना के बीच सोमवार को सोरघाटी से लेकर चीन व नेपाल सीमा तक 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, कालापानी, मिलम, छियालेख में तैनात सेना, आइटीबीपी व एसएसबी के जवानों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की योग मुद्राओं का अभ्यास किया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय में स्थानीय पुलिस लाइन में जिलाधिकारी आनंद स्वरू प की अगुवाई में आयोजित किया गया। यहां प्रदेश मुख्यालय देहरादून से वर्चुअली माध्यम से जुड़कर विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों के अलावा नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स ने योगाभ्यास किया। जिलाधिकारी ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग मनुष्य को स्वस्थ बनाता है, इससे शारीरिक व मानसिक बीमारियां दूर होती हैं। सभी को अपने दैनिक जीवन में योग का शामिल कर इसका नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने विगत एक सप्ताह से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योगाभ्यास करा रहे नेहरू युवा केंद्र के 9 स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

योगाभ्यास कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, प्रशिक्षु आइएएस दिवेश शाशनी, पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र ध्रुव डोगरा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश जोशी, डॉ. अवनीश उपाध्याय, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. नीरज कोहली, डॉ. भगवती पाल, डॉ. उषा, डॉ. कंचन आदि शामिल थे।

धारचूला तहसील के सांसद आदर्श गांव जुम्मा में भी आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. पूरण सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। दारमा घाटी में मार्ग बंद होने से फंसे विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास किया। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में प्राचार्या कमला निर्खुपा ने योग के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान महामारी के इस दौर में खुद को स्वस्थ रखने का योग अचूक मंत्र है। प्रधानाध्यापक एनपी सिंह गंगवार व शिक्षक अशोक ओझा ने भी जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। नगर के जीआइसी रोड में पांच वर्षीय भावेश ने भी योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रवि पांडे द्वारा बच्चों को योग के सारे गुण व बारीकियां समझाईं। संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि संस्था के बच्चों द्वारा नियमित रू प से योगाभ्यास किया जाता है।

ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र चिमिस्यानौला में संचालिका बीके डॉ. उमा पाठक के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पांचों प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, संगीत के साथ योग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन बीके कविता वर्मा ने किया। जनरल बीसी जोशी एपीएस में कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह सौन की अगुवाई में ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में रश्मिता ने प्रथम, हिमांशु मिश्रा व तिलुका ने द्वितीय व आंचल मेहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में शुभम कापड़ी प्रथम, संस्कृति पुनेठा व भव्य द्वितीय दीविषा तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतियोगिता को एपीएस के ओआइसी कर्नल बीसी सती द्वारा सम्मानित किया गया। गंगोत्री गब्र्याल राबाइंका में व्यायाम शिक्षिका उषा उप्रेती ने वर्चुअल माध्यम से छात्राओं को योगाभ्यास कराया।

एशियन एकेडमी में विद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने वर्चुअल माध्य से बच्चों को योगाभ्यास कराया। मानस एकेडमी में विद्यालय के संस्थापक डॉ. अशोक पंत, प्रबंधक कंचनलता पंत ने वर्चुअल माध्यम से बच्चों को योग के गुर सिखाए। निखिलेश्वर स्कूल में प्रबंधक ललित सिंह व प्रधानाचार्या ममता सिंह ने योग की जानकारी दी। आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमन सेठी, मल्लिकार्जुन स्कूल में अध्यक्ष रचना जोशी, स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राकेश देवलाल व प्रधानाचार्या कल्पना देवलाल, सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नवीन कोठारी, दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक गंगा दत्त, वीर शिवा स्कूल में प्रधानाचार्या ममता सिंह, डॉन बॉस्को में फादर सेवास्टाइन, विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कृष्ण वद्र्धन जोशी व आचार्यो ने ऑनलाइन माध्यम से योगाभ्यास कराया।

55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली परिसर में कार्यवाहक कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया। राजेश्वरी ने योगाभ्यास की परंपरा तकरीबन पांच हजार साल पुरानी आध्यात्मिक प्रक्रिया है। शरीर, मन व आत्मा को एक साथ लाने के लिए हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर तैनात वाहिनी की सभी सीमा चौकियों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

14वीं वाहिनी आइटीबीपी जाजरदेवल परिसर में सेनानी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। जिसमें वाहिनी के सभी पदाधिकारियों, हिमवीरों, हिमवीरांगनाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। वहीं, वाहिनी की सभी सीमा चौकियों में भी अधिकारियों व जवानों ने योगाभ्यास किया। सेनानी नरेंद्र कुमार ने कहा कि आइटीबीपी एक एलीट फोर्स है, जो 3488 किमी लंबी भारत-चीन सीमा को सुरक्षा प्रदान करती है। भारत-चीन सीमा से लगी चौकियों की ऊंचाई 18750 फिट तक है। इतनी विषम परिस्थितियों के बावजूद भी दैनिक योगाभ्यास के साथ-साथ प्रतिवर्ष आइटीबीपी के हिमवीरों द्वारा योग दिवस पर योगाभ्य

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी