Kumaon Weather Update : कुछ जगह हो सकती है बारिश, जानि‍ए मौसम व‍िभाग का पूर्वानुमान

Kumaon Weather Update जून के आगे बढऩे के साथ तपिश बढ़ रही है। बागेश्वर को छोड़कर अन्य जिलों में तेज धूप हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:06 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 08:06 AM (IST)
Kumaon Weather Update : कुछ जगह हो सकती है बारिश, जानि‍ए मौसम व‍िभाग का पूर्वानुमान
Kumaon Weather Update : सोमवार को कुछ जगह हो सकती है बारिश, जानि‍ए मौसम व‍िभाग का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : जून के आगे बढऩे के साथ तपिश बढ़ रही है। बागेश्वर को छोड़कर अन्य जिलों में तेज धूप हुई है। हालांकि आज कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। नैनीताल व अल्मोड़ा जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव आने लगेगा। अगले दो-तीन कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में फिर से तेजी आ सकती है। विशेषकर मैदानी इलाकों में तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन         अधिकतम         न्यूनतम

हल्द्वानी         37.2                25.6

नैनीताल        27.0                16.0

मुक्तेश्वर        23.5                14.5

अल्मोड़ा        32.0               17.0

चम्पावत        27.0               14.0

पिथौरागढ़      29.1               17.4

मैदानी इलाकों में तपिश ने किया बेहाल

रविवार को मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री पहुंच गया। मई में भी एक बार पारा 37 डिग्री के पार पहुंचा था। मई में लगातार बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। अब एकाएक तापमान बढऩे से गर्मी बेहाल कर रही है। तपिश के कारण दिन के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। न्यूनतम तापमान में भी तेजी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी