यहां सजता है अव्यवस्थाओं का बाजार, पालिका के फड़ हटाने के सारे दावे फेल

वर्षों से शहर इस समस्या से जूझ रहा है। अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए 2018 में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पालिका ने पंत पार्क और मालरोड में फड़ लगाना प्रतिबंधित कर दिया था। फड़ कारोबारियों ने कोर्ट में दुकानें लगाने के लिए वेंडर जोन की मांग की थी।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:06 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:06 AM (IST)
यहां सजता है अव्यवस्थाओं का बाजार, पालिका के फड़ हटाने के सारे दावे फेल
अतिक्रमण कर अवैध रूप से फड़ लगाना कोई नया मामला नहीं है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के मल्लीताल स्थित पंत पार्क अतिक्रमणकारियों का अड्डा बन गया है। फड़ कारोबारियों द्वारा नियम कानून ताक में रखकर फड़ो का संचालन किया जा रहा है। वही पालिका द्वारा पार्क से फड़ हटाकर कारोबारियों को वेंडर जोन में विस्थापित करने के दावे भी फेल हो चुके है। जिससे व्यापार मंडल से जुड़े तमाम व्यापारियों में भी इसको लेकर रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

शहर में फड़ कारोबारियों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से फड़ लगाना कोई नया मामला नहीं है। वर्षों से शहर इस समस्या से जूझ रहा है। अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए 2018 में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पालिका ने पंत पार्क और मालरोड में फड़ लगाना प्रतिबंधित कर दिया था। जिसके बाद फड़ कारोबारियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दुकानें लगाने के लिए वेंडर जोन की मांग की थी। जिस पर कोर्ट ने पालिका को वेंडर जोन चिह्नित करने के आदेश दिए थे। साथ ही वेंडर जोन बन जाने तक पंत पार्क में शाम चार से छह बजे तक सीमित  स्थान पर फड़ लगाने की अनुमति कारोबारियों को दे दी थी।

पालिका ने फड़ लगाने वाले 121 पात्र लोगों की सूची तैयार कर शहर के बारापत्थर, किलबरी और तल्लीताल क्षेत्र में कुल चार स्थानों को वेंडर जोन के रूप में चिन्हित किया। जिसका 121 लोगों को लॉटरी विधि से आवंटन किया गया। लेकिन फड़ कारोबारियों ने आवंटन प्रक्रिया को दोषपूर्ण करार देते हुए आवंटन निरस्त करवा दिया। जिसके बाद से कई बैठके हुई मगर समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। जिस कारण आज पंत पार्क अतिक्रमण की जद में है। पात्र 121 लोगों के स्थान पर 300 से अधिक लोग फड़ लगा रहे है। इतना ही नहीं निर्धारित स्थान से कई अधिक जगह घेरने के कारण पर्यटकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। 

पालिका के दावे फेल, व्यापारियों में आक्रोश

मल्लीताल व्यापार मंडल के गठन के बाद फड़ो को वेंडर जोन में विस्थापित करने की मांग जोर शोर से उठने लगी है। जिसको लेकर बीते माह वेंडर जोन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में व्यापारियों की मांग के बाद पालिका अधिकारियों ने जल्द लोगों को वेंडर जोन में विस्थापित करने का दावा किया था। मगर डेढ़ माह बीतने के बाद भी पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे व्यापारी भी खासे आक्रोशित है। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन से इस संबंध में वार्ता की गई है। जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी